ग्वालियर

चंबल संभाग में झमाझम बारिश, कई जिलों में अति बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा बड़ा मौसम विभाग ने भी जारी की भविष्यवाणी कईजिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
3 min read
• •
Updated: 5 Jul 2019, 6:49 PM IST
rain
चंबल संभाग में झमाझम बारिश, कई जिलों में अति बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद चंबल संभाग के जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ ़ गया है। वहीं मौसम विभाग ने भी प्रदेश के 26 जिलों में आने वाले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश या अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह से ग्वालियर चंबल संभाग में आसमान पर काले बादल छाए हुए थे। दोपहर दो बजे के बाद ग्वालियर,भिण्ड,मुरैना,शिवपुरी,श्योपुर,दतिया और डबरा में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।साथ ही किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।

शहर में हुई झमाझम बारिश
ग्वालियर शहर में सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए हुए थे। दोपहर दो बजे के बाद ग्वालियर शहर के थाटीपुर,डीडीनगर,मुरार,गोलपहाडिय़ा,सेवानगर और डबरा सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। ग्वालियर में करीब दो घंटे तक बारिश हुई। हालांकि अभी भी बारिश हो रही है, लेकिन वह रुक रुककर हो रही है। बारिश होने से जहां युवाओं ने बारिश में जमकर मस्ती की,वही लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। साथ ही आसपास के क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई।

दो घंटे की बारिश में हर जगह पानी ही पानी
भिण्ड में दोपहर से शुरू हुई पहली बरसात में ही नगर पालिका की व्यबस्थाओं की पोल खोलते हुए नजर आई। यहां बरसात के पहले साफ नहीं कराए गए नाले और नालियों में जगह जगह पर पानी भरता हुआ नजर आया। साथ ही जिला अस्पताल प्रांगण और बस स्टैंड से लेकर परेड चौराहे तक रोड पर पानी ही पानी नजर आया। जिससे जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भिंड के सीता नगर ए ब्लॉक में बारिश से पूरी कॉलोनी की सडक़ें डूब गई और लोगों के घरों में पानी घुस गया। यहां मैन नाले पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिससे वहां पानी की निकासी नहीं होने से कॉलोनी वासी परेशान होते नजर आए। भिण्ड शहर में दो घंटे की बारिश होते ही हर जगह पर जल भराव की स्थिति बन गई।

यहां भी हुई बारिश
मुरैना,श्योपुर,दतिया और शिवपुरी में भी शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। वहीं इन जिलों में भी अधिकतर जगहों पर नाले नालियां पानी से भरे हुए नजर आए। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर ही श्योपुर और शिवपुरी में पानी निकासी की व्यवस्था करते हुए नजर आए।

48 घंटों में 26 जिलों में फिर अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 26 जिलों में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई जिलों में अति भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की यह चेतावनी आने वाले 48 घंटों तक वैध रहेगी।

Updated on:
5 Jul 2019, 6:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज