
ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग पर मानसून मेहरबान हो गया है। बीते पांच दिनों से चंबल संभाग में सुबह-शाम बारशि हो ही रही है। आगामी 48 घंटों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश तो कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बुधवार और गुरुवार को भी झमाझम बारिश अंचल में हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : सुबह-शाम की बारिश से मिली राहत, अब अच्छी बारिश का इंतजार
ग्वालियर चंबल संभाग में बादलों का सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं मंगलवार सुबह से ही शहर में बारिश हुई जो कि करीब एक बजे तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश से शहर सहित चंबल में एक दम से ठंड जैसी स्थिति बन गई है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि 48 घंटे तक अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं।
350 के पास टिका पारा
पिछले कुछ दिनों से हो बारिश के कारण दिन का पारा उठ नहीं पा रहा है। पिछले चार से तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं मौसम में आए बदलाव के चलते जुलाई महीने में अब दिन का पारा 35 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जिससे दिन का तापमान काफी कम होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
5.9 एमएम बारिश
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते हर दिन बारिश हो रही है। सोमवार को शाम 5.30 बजे तक 5.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक 237.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
ये है आकड़े
5 जुलाई
33.80
6 जुलाई
33.50
7 जुलाई
34.60
8 जुलाई
34.00