ग्वालियर

Anju Rafail पाकिस्तानी ISI की एजेंट बन चुकी थी अंजू रफाइल! पिता गयाप्रसाद भी कठघरे में

Anju Rafail पाकिस्तान में अपने प्रेमी के पास गई ग्वालियर की अंजू रफाइल क्या ISI की एजेंट है! पाकिस्तान की इस कुख्यात खुफिया एजेंसी से अंजू के ताल्लुकात होने की आशंका गहरा गई है।

2 min read
anju_nasrulla.png
अंजू रफाइल क्या ISI की एजेंट है!

Anju Rafail पाकिस्तान में अपने प्रेमी के पास गई ग्वालियर की अंजू रफाइल क्या ISI की एजेंट है! पाकिस्तान की इस कुख्यात खुफिया एजेंसी से अंजू के ताल्लुकात होने की आशंका गहरा गई है। अंजू के साथ ही उसके परिजन भी अब कठघरे में आ गए हैं। हिंदू महासभा ने तो बाकायदा इस मामले की भारतीय खुफिया एजेंसियों से जांच की मांग की है।

इस संबंध में हिंदू महासभा के नेताओं ने ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल से मुलाकात की और अंजू के साथ ही उसके पिता गया प्रसाद की गतिविधियों पर भी संदेश जताया। हिंदू महासभा का कहना है कि पहले हमने अंजू के परिजनों की भूमिका की जांच की है जिसमें कई लोग शक के घेरे में हैं। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने एसपी से कहा कि हमारी जांच में अंजू के परिजनों की कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं।

अंजू के पाकिस्तान जाकर मुस्लिम बनने के पहले उसके पिता गया प्रसाद पटेल धर्मांतरण कर चुके हैं। वे पहले हिंदू थे पर बाद में ईसाई बन गए। गया प्रसाद की भूमिका पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वे जिस टेकनपुर इलाके में रहते हैं वहां बीएसएफ की अकादमी है।

भारतीय एजेंसियों को शक है कि अंजू कहीं देश की सुरक्षा से संबंधित गोपनीय बातें तो लीक नहीं कर रही है। उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां से संबंध होने की भी गहराई से जांच की जा रही है। भारतीय खुफिया एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रहीं हैं कि अंजू के पिता गया प्रसाद भी इस षड्यंत्र में शामिल तो नहीं हैं।

इससे पहले पाकिस्तान गई अंजू से पिता की बातचीत हुई थी। पिता गयाप्रसाद ने अंजू से कहा कि तुम्हारी हरकत के कारण हमारी बदनामी हो रही है। इसके बाद अंजू ने भी मैसेजकर पिता से कहा कि मैं आपके लिए मर चुकी हूंं।

इधर ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल के अनुसार ग्वालियर पुलिस के अलावा देश की इंटेलिजेंस एजेंसियां मामले की जांच में लगी हैं। किसी की भी भूमिका पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
28 Jul 2023 08:54 am