
ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी के नाम सुनते ही भारत देश के राजनीति का एक ऐसा अध्याय हमारे सामने खुल के आ जाता है जिसे कोई कभी नहीं भूल सकता। राजनीति के भद्रपुरूष कहे जाने वाले अटर बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक करियर इतना प्रभावशाली है कि राजनीति में कभी कोई उनका दुश्मन नहीं बना। हर कोई अटल जी की इज्जत देते हैं। जब से अटल जी अस्पताल में एडमिट हुए हैं तभी से देश की हवा में अलग ही रुख आ गया है। आज हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिससे यह पता चलेगा की उन्होंने देश के लिए क्या किया है फिर कैसे देश उनको याद रखने के लिए प्रयासरत है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की कई यादें यहां से जुड़ी हुई हैं। जिनमें से एक है अटल जी का मंदिर। जी हां ग्वालियर में एक जगह ऐसी भी है जहां भगवान की तरह पूजे जाते हैं अटल जी। यह मंदिर विजय सिंह चौहान द्वारा बनावाया गया है। विजय सिंह चौहान ने शहर के सत्यनारायण टेकरी मंदिर पर हिंदी माता का मंदिर स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी। वहां हिंदी माता का मंदिर बनाया। इसके बाद 1995 में नजदीक ही संयुक्त राष्ट्र संघ में अटल जी के हिंदी में भाषण की स्मृति में उनका मंदिर बना दिया। विजय सिंह ने बताया कि मंदिर के लिए अटल बिहारी की प्रतिमा बनवाई थी, लेकिन स्थापना से पूर्व उनके मंदिर के पास ही बने हिंदी माता मंदिर में स्थापित मूर्ति चोरी हो गई थी, लिहाजा अटल जी की प्रतिमा विजय सिंह ने उनके आवास पर जाकर उन्हीं को भेंट कर दी।
इस मंदिर में वाजपेयी की प्रतिमा नहीं, बल्कि एक तस्वीर रखी गई है। विजय कहना है कि उनके लिए अटलजी भगवान नहीं, बल्कि हिंदी के संत है। यही कारण है कि उन्होंने उनका मंदिर हिंदी मंदिर के करीब बनाया गया है। विजय सिंह का कहना है कि मंदिर के लिए अटल बिहारी की प्रतिमा बनवाई जा रही है, जिसे इस मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह मंदिर 2005 में बनवाया गया था। इस मंदिर के करीब हिंदी माता का मंदिर पहले से बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी अटल बिहारी के बारे में जान सके, इसलिए यह मंदिर बनाया गया है।
इस मंदिर में नियमित रूप से आरती-पूजा की जाती है। इस मौके पर बडी संख्या में लोग जमा होकर अटल बिहारी के व्यक्तित्व को याद करते हैं। अटलजी के जन्मदिन के मौके पर इस मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और लोगों को मिठाई बांटे जाने के साथ ही अटलजी के स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना की जाती है।