ग्वालियर

विदेश से पैसे मंगाकर घुसपैठिया अलमक्की करता था ऐसा काम,पकड़ में आते ही हाई अलर्ट

विदेश से पैसे मंगाकर घुसपैठिया अलमक्की करता था ऐसा काम,पकड़ में आते ही हाई अलर्ट
3 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 6:43 PM IST
Bangladeshi Intruder
विदेश से पैसे मंगाकर घुसपैठिया अलमक्की करता था ऐसा काम,पकड़ में आते ही हाई अलर्ट

ग्वालियर। पुलिस की निगरानी से भागा इनामी घुसपैठिया अहमद अलमक्की अब हैदराबाद में छिपकर रोहिंग्या शरणार्थी बनने की फिराक में था। वहां उसका मददगार इस्माइल फर्जी दस्तावेज से उसके मंसूबों को पूरा करवा रहा था। अलमक्की जेहादियों का स्पीलर सेल हो सकता है। सोमवार को उसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने जेएमएफसी पवन पटेल की अदालत में इसी आशंका का आवेदन देकर उसेतीन दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे सोमवार सुबह करीब 7 बजे हैदराबाद से ग्वालियर ले आई। एसपी नवनीत भसीन सहित खुफिया एजेंसियों की टीम ने उसे इंट्रोगेट किया।

पहचान छिपाने के लिए घुसपैठिए ने दाढ़ी भी कटवा ली थी। पूछताछ में अलमक्की ने खुलासा किया है उसके खर्चे के लिए सऊदी अरब से एक डॉक्टर के खाते में पैसा आता था। इस रकम को जेल में दोस्त बना गुंडा इदरीश मस्जिद पर लाकर देता था। इस पैसे की दम पर उसने थाने में मौज की है। इदरीश की प्लानिंग से ही १२ जून को रोजा अफ्तार पार्टी के बाद मस्जिद के पिछले दरवाजे से फरार हुआ था। हैदराबाद में उसके कब्जे से टैब और मोबाइल फोन मिला है। उसके मददगार गुंडे इदरीश को भी शिकंजे में लिया है।

मस्जिद के पिछले दरवाजे से भागा
घुसपैठिए ने इंट्रोगेशन में बताया थाने में उसकी मौज मस्ती का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उससे लैपटॉप और मोबाइल फोन छीन लिए थे। उसने गुना निवासी गुंडे इदरीश को परेशानी बताई। उसने फरार होने की सलाह दी। करीब 8 दिन से वह भागने की प्लानिंग में था, इसलिए नमाज अदा करने जाते वक्त पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर जरूरत का कुछ सामान थाने से उसने शिफ्ट किया। 12 जून को शाम करीब 5 बजे आरक्षक विजयशंकर उसे नमाज के लिए ले गया। उस दौरान आरक्षक की नजर बचाकर मस्जिद के पिछले दरवाजे से बाहर निकल गया। एजी आफिस के पीछे रेल पटरियों के सहारे सड़क पर पहुंचा, वहां से ऑटो कर रेलवे के प्राइवेट टिकट काउंटर पर पहुंचा। झांसी जाने वाली ट्रेन का टिकट खरीद कर टे्रन में बैठ गया। फिर मुंबई से सिकंदराबाद होकर हैदराबाद में मददगार इस्माइल के घर पहुंचा।

मददगारों की प्रोफाइल

इस्माइल- निवासी जहांगीराबाद, बंदलागुढा हैदराबाद ने निगरानी से घुसपैठिए को हैदराबाद में छिपने के लिए किराए का मकान दिलाया था। इस्माइल अलमक्की को फर्जी दस्तावेज के आधार पर रोहिंग्या शरणार्थी बनवाने की फिराक में था। अलमक्की बता रहा है कि इस्माइल का चाचा खलीदिया, सऊदी अरब में उसके भाई का पड़ोसी है। इसलि उसने उसकी मदद की।

इदरीश- निवासी गुना, इंदौर में 13 साल पहले व्यापारी के बेटे के अपहरणकांड का मुख्यआरोपी है। इसके अलावा उस पर कई संगीन अपराध दर्ज है। इदरीश से उसकी दोस्ती जेल में हुई। इदरीश जमानत पर बाहर निकला तो अलमक्की को अपना मोबाइल नंबर दे गया। सजा पूरी होने के बाद अलमक्की लगातार फोन से उसके संपर्क में रहा। फिर उससेपैसे व मदद हासिल करता रहा।

इस्माइल- निवासी शिवुपरी, इंदौर में अपहरणकांड में इदरीश का साथी रहा है। इन दिनों जमानत पर है। गैंग का तीसरा साथी इन दिनों जबलपुर जेल में है। इस्माइल सरगना इदरीश के कहने पर अलमक्की की मदद करता था।

आगरा से जुड़ा कैश कनेक्शन
घुसपैठिया अलमक्की अपना सही पता ठिकाना पुलिस से छिपाता रहा है, लेकिन पड़ाव थाने की निगरानी में रहकर बेधड़क नेट और मोबाइल फोन के जरिए परिजन से संपर्क में था। उसका भाई ताहिर सऊदी अरब से उसके खर्च के लिए पैसा भेजाता था। पुलिस के मुताबिक ताहिर ने कुछ दिन पहले 56600 रुपया हैदराबाद में इस्माइल के खाते में भेजा था। वहां से अलमक्की ने रकम इदरीश के एकाउंट में मंगवाई थी। उधर सूत्रों का कहना है अलमक्की तक पैसा पहुंचाने की अहम कड़ी आगरा का एक डॉक्टर भी है। उसे भी तलाशा जा रहा है। उसके जरिए अलमक्की के पास अब तक करीब डेढ़ से दो लाख रुपया पहुंचा था। इस पैसे के बूते के पर उसने थाने में खुलकर मौज की। सूत्रों का कहना है अलमक्की के खुलासे पर दो हवलदार सहित एक आरक्षक के बैंक खातों को भी खंगाला जाएगा।


सवालों में घिरी पुलिस
घुसपैठिए को दूसरी बार पकडऩे के बाद उसके मकसद का पता नहीं चला।
अपराधियों से संपर्क कैसे बनाए।
घुसपैठिया खुलासा का रहा है पैसे के बूते पर उसने थाने में एेश किया।
जिन पुलिसकर्मियों से सांठगांठ उन पर कार्रवाई क्यों नहीं।
उस पर थाना प्रभारी सहित अधिकारियों ने शिकंजा क्यों नहीं कसा।
घुसपैठिए के मददगारों की फेहरिस्त में कौन-कौन शामिल।

"घुसपैठिए को हैदराबाद से पकड़ा गया है। थाने में उसकी किन पुलिसकर्मियों से सांठगांठ थी। जांच की जा
रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। उसके और मददगारों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। घुसपैठिए पर निगरानी से फरार होने पर धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"
पंकज पांडेय एएसपी क्राइम

Published on: