
ग्वालियर। आपका यदि बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें क्योकि बैंक में अब लगातार छुट्टियां पडऩे जा रही है,जिसके चलते बैंक बंद रहेगा और आपका काम भी पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में आपको परेशान होना पड़ सकता है। क्योकि मार्च किसी भी वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है। इसी कारण बैंकिंग के लिहाज से ये 31 दिन बहुत अहम होते हैं। लोग टैक्स प्लानिंग करते हैं,इनवेस्टमेंट की योजना बनाते हैं।
ऐसे में लगातार छुट्टियां आ जाए तो गणित गड़बड़ा भी सकता है। साथ ही यदि आपका काम समय पर नहीं हुआ तो आपको पेलंटी भी भुगतनी पड़ सकती है। साथ ही मानसिक रूप से परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इस बार मार्च के महीने में लगातार छुट्टियां आने वाली हैं। लोगों से कहा जा रहा है कि वे बैंकों से जुड़े अपने काम रहते निपटा लें।आधा मार्च तो निकल चुका है चुकि अब मार्च के खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हुए है,इसलिए जल्द से जल्द बैंक से संबंधित काम भी निपटा लिया जाए तो बेहतर होगा।
क्योकि 29 मार्च, गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती। जिसके चलते बैंकों के साथ ही सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। 30 मार्च, शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने से सरकारी छुट्टी रहेगी। 31 मार्च,शनिवार को बैंकों में क्लोजिंग से जुड़े काम होंगे, इसलिए ग्राहकों के लिए लेन-देन बंद रहेगा।
वहीं 1 अप्रैल को रविवार है और उस दिन अवकाश रहेगा। जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे और कोई भी लेनदेन नहीं होगा। बैंक बंद रहने से लोग नकद निकासी से लिए एटीएम का रुख करेंगे, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इतनी लंबी अवधि में एटीएम भी शायद ही साथ निभा पाएं। इसलिए बैंक से संबंधित जरूरी कामकाज आज ही निपटा लें।जिससे आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैंक में यह रहेंगी छुट्टियां
29 मार्च, गुरुवार को भगवान महावीर की जयंती।
30 मार्च, शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने से सरकारी छुट्टी रहेगी।
31 मार्च,शनिवार को बैंकों में क्लोजिंग से जुड़े काम होंगे, इसलिए ग्राहकों के लिए लेन-देन बंद रहेगा।
1 अप्रैल को रविवार है और उस दिन अवकाश रहेगा।