
ग्वालियर। पुलिस की जगह-जगह पर चेकिंग और कड़ी सुरक्षा के बाद भी लूट की वारदातें थम नहीं रही हैं। इस बार एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर का बाइक सवार लुटेरे पर्स लूटकर भाग गए। लुटेरे तीन थे और काले रंग की बाइक पर थे। लूट होने पर मैनेजर ने उनका पीछा भी किया। लेकिन बदमाश रफ्तार में बाइक दौड़ाकर भाग निकले। लेकिन पुलिस ने लूट न मानते हुए चोरी का मामला दर्ज किया है। लूट एजी ऑफिस पुल पर हुई।
पुलिस के मुताबिक दाना ओली निवासी पूजा जैन (२४) पुत्री अरविंद जैन के साथ हुई। पूजा एपेक्स बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। वह अचलेश्वर रोड पर स्थित बैंक में काम करती हैं। उन्हें बैंक के काम से किसी ग्राहक से मिलना था। इसलिए दुपहिया वाहन से सिटी सेंटर के लिए निकली थीं। अ
भी वह एजी ऑफिस पुल पर पहुंची थी तभी पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरे आए और झपट्टा मारकर पर्स लूटकर भाग गए। लूट होने पर पूजा ने चिल्लाकर उन बदमाशों के पीछे भी अपनी गाड़ी दौड़ाई। लेकिन कुछ दूर जाने पर लुटेरे आंखो से ओझल हो गए। पर्स में एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, नगद रुपए थे। लूट होने पर उसने परिजन को बताया फिर झांसी रोड थाने पहुंची। लूट का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
5.30 घंटे में 2 लूट
चुनाव फिर दीपावली त्योहार पुलिस के सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इसके बाद भी बदमाशों ने ५.३० घंटे में २ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। सोमवार दोपहर १.३० बजे मुरार इलाके में पर्स लूटा फिर झांसी रोड थाना क्षेत्र में लूट को अंजाम दिया गया।