ग्वालियर

गूगल पे और फोन पे का यूज करने से पहले हो जाएं सावधान, वरना आपके साथ भी हो सकती है ठगी

मैसेज में झांसा देकर कर रहे ठगी, शिकंजे का तरीका तलाशने में जुटी साइबर पुलिस
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 4:19 PM IST
Google Pay
गूगल पे और फोन पे का प्रयोग करने से पहले हो जाए सावधान, जानें

ग्वालियर। बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर उनका खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर बैंक एकाउंट और एटीएम कार्ड की डिटेल हासिल करने वाले ठग अब वारदात का शगल बदल रहे हैं। स्टेट साइबर सेल के रेकार्ड में अब ठगों का फोकस ऐसे कारोबारियों पर है जो पैसों के लेनदेन के लिए गूगल पे, फोन पे और भीम एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस गिनती में ऐसे लोग भी शुमार हैं जिन्होंने सामान बेचने के लिए ओलएक्स जैसे एप पर विज्ञापन दिया है। ज्यादातर शिकातय करने वालों ने बताया है कि ठगों ने ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया और फिर गूगल,फोन पे एप पर एडवांस रकम भेजने का झांसा देकर कहा कि उसने लिंक मैसेज की है उसे स्वीकार एकाउंट चैक करें। उसकी बातों में आकर पिन एंटर करते ही खाते से रकम गायब हो गई।

जबकि बैलेंस चैक करने के लिए लिंक एक्सपेट करने की जरुरत नहीं होती। स्टेट साइबर सेल के रेकार्ड के मुताबिक पिछले तीन महीने में गूगल पे, फोन पे और भीम एप के जरिए लोगों को झांसा देकर उनके खाते से पैसा चोरी होने की वारदातों में लगातार इजाफा हुआ है।

स्टेट साइबर सेल ग्वालियर एसपी सुधीर अग्रवाल कहते हैं पिछले ढाई महीने में ठगी की 10 से ज्यादा वारदातें सामने आ चुकी हैं, ठगों ने हर खाते से करीब 20 से 25 हजार रु चुराए हैं। ठगों को टे्रस करने में पुलिस के लिए परेशानी है कि चोरी की रकम को बदमाश कुछ मिनट के अंदर ही कई खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। इसलिए पता लगाना मुश्किल होता है कि आखिर ठगी करने वाला किस जगह से क्राइम ऑपरेट कर रहा है। हालांकि अभी तक ज्यादातर वारदातें जामतारा, झांरखंड से होना पता चली हैं।

इस तरह करते हैं वारदात

इस तरह चूक से बचें

Updated on:
17 Jun 2019, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज