
भिण्ड। यूं तो भिण्ड देश में बागी के नाम से जाना जाता है, लेकिन यहां बनने वाले भुने खोआ से बने पेडे भी अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। भिण्ड में बनने वाले पेड़े जैसा स्वाद 70 साल बाद भी कोई दूसरा नहीं दे पाया है।
नगर के सबसे पुरानी पेड़े की दुकान के संचालक राजीव जैन बताते है, पेड़े की बेहद खास है। वह रोज खुद दूध दुहाने के लिए जाते हैं ताकि शुद्ध दूध मिल सके। खोआ तैयार करने के बाद अन्य सामग्री के मिश्रण से पेड़े बनाने का काम शुरू करते हैं। सामग्री को भूनने की टाइमिंग ही स्वाद खास बनाती है। पेड़ा बनाने के लिए पिछली तीन पुश्तों से कारीगर नहीं रखते। वह अपने हलवाई खाने में किसी दूसरे व्यक्ति को प्रवेश तक नहीं करने देते।
सौ साल पुरानी मुरैना की गजक: सीजन में 10 करोड़ रुपए तक की होती है गजक की ब्रिकी
यही कारण है कि उनके पेड़ों की 70 साल में भी कोई नकल नहीं कर पाया है। अनूठा स्वाद जिस किसी ने एकबार चखा वह ब्रांड का नाम नहीं भूलता। इस पेड़े को बनाने वाले कारीगरों की बेहद कमी है। सरकार ने ब्रांडिग के लिए पेड़े चुने है तो आने वाले समय में कारीगर रूचि लेंगे इससे काफी फायदा होगा।
मुरैना की गजक को भी सरकार ने ब्रांडिंग के लिए चुना है। मुरैना की गजक की डिमांड कई देशों में हैं। अमेरिका में कई सारे विदेशी लोग गजक के दिवाने है। इन सब बातों के ध्यान मे रखते हुए सरकार ने इन्हें बढ़ावा देने की सोचा है।
भिंड शहर के पेड़े मशहूर हो रहे हैं साथ ही हमारे शहर का नाम भी प्रख्यात हो रहा है इससे अन्य व्यापारियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की ललक पैदा होगी।
कलावती मिहोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष भिंड
दुकान पर पेड़े लेने के लिए खड़े ग्राहक।