ग्वालियर

BJP के निशाने पर थे 17 जिलाध्यक्ष, ग्वालियर सहित 5 को झटके में बदला

MPBJP ने Gwalior, Bhind सहित पांच जिलाध्यक्षों को हटा नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी
less than 1 minute read
BJP MP Jiladhyaksha
BJP के निशाने पर थे 17 जिलाध्यक्ष ग्वालियर सहित 5 को झटके में बदला

ग्वालियर . भारतीय जनता पार्टी के 17 जिलाध्यक्षों पर लटक रही तलवार आखिर चल गई। गुरुवार को ग्वालियर, भिण्ड सहित पांच जिलाध्यक्षों को हटा दिया गया। इसके साथ ही नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। ग्वालियर में महापौर चुनाव में भाजपा को 57 साल बाद करारी हार मिली। इसके बाद से ही माखीजानी को हटाए जाने की बात उठी थी।
Gwalior नगर : अभय चौधरी - नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी अभय को चौथी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है, निवृत्तमान अध्यक्ष कमल माखीजानी को महापौर चुनाव की हार और संगठन में बिखराव की वजह माना जा रहा था
Bhind : देवेंद्र नरवरिया - नाथू सिंह गुर्जर को हटाकर देवेंद्र पर भरोसा जताया है,
Guna: धर्मेन्द्र सिकरवार - नगर के केंट मंडल प्रभारी, जिसने नियुक्ति की उन्हीं जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार की जगह इनको दिया गया पद - नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी
Ashoknagar : आलोक तिवारी - मूल रूप से चंदेरी के आलोक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संस्कारित हैं, इन्हें जिलाध्यक्ष के तौर पर हितानंद शर्मा की पसंद बताया जा रहा है
Katni: दीपक सोनी (टंडन) - जिला उपाध्यक्ष दीपक को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है, इन्हें अभाविप और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का करीबी होने का फायदा मिला है

Published on:
06 Oct 2022 10:00 pm