ग्वालियर

भाजपा नेता के घर 3 घंटे में 3.50 करोड़ की चोरी, ग्वालियर में घर लौटी पत्नी तो अलमारी देख हुई बेहोश

BJP Leader House Theft: भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी के सूने घर में सेंध, 3 घंटे में 3.50 करोड़ के गहने-नकदी समेट ले गए चोर, पत्नी के साथ पूजा करने गांव गए थे भाजपा नेता।
2 min read
gwalior
bjp leader house theft 3 crore 50 lakh jewellery cash, भाजपा नेता के इसी घर में हुई चोरी (source-patrika)

Gwalior BJP Leader House Theft: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने महज तीन घंटे के भीतर भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर 3.50 करोड़ की चोरी को अंजाम दे डाला। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद, एक किलो सोने, एक किलो चांदी के आभूषण और हीरे के जेवर चोरी कर ले गए हैं। भाजपा नेता और प्रॉपर्टी कारोबारी ने 3.50 करोड़ रुपये की चोरी का दावा किया है, जबकि पुलिस का कहना है कि गहनों और नकदी का सत्यापन जारी है और प्रारंभिक आकलन में चोरी गए जेवरों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। वारदात के बाद जब भाजपा नेता पत्नी के साथ घर लौटे तो घर की अलमारी टूटी देख उनकी पत्नी बेहोश हो गईं और तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

भाजपा नेता के घर 3 घंटे में 3.50 करोड़ की चोरी

महाराजपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की न्यू जनकपुरी में रहने वाले राजा भैया (रसाल सिंह गुर्जर) पेशे से ठेकेदार और प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ ही भाजपा नेता भी हैं। वे परिवार के साथ भोपाल से ग्वालियर आए थे। बीती रात करीब आठ बजे पूरा परिवार माता पूजन के लिए गोहद रवाना हुआ और करीब 11:06 बजे वापस लौटा। इस बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारियां खंगाल डालीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि गहनों का वास्तविक मूल्य जांच और सूची तैयार होने के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रारंभिक आकलन में चोरी गए जेवरों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये मानी जा रही है।

सीसीटीवी में नहीं दिखा कोई संदिग्ध

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में परिवार और नौकर के बाहर जाने के बाद कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रेकी की गई थी। डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर कुछ लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

3 घंटे में घर साफ कर दिया

भाजपा नेता राजा भैया गुर्जर ने बताया कि भोपाल से आते वक्त पत्नी सारे गहने भी साथ ले आई थीं। सफर में परिवार थक गया तो घर लौट कर सब सो गए। सुबह से जरुरी काम निपटाए फिर रात को घर फोन कर परिजन से कहा दीनदयाल नगर पर मिलो कालिका माता पूजन के लिए गोहद चलना है। रात 8 बजे करीब सब गांव चले गए 11 बजकर 6 मिनट पर वापस लौटे तब तक चोरी हो चुकी थी। करीब 3.50 करोड़ कीमती एक किलो सोने, एक किलो चांदी के गहने के अलावा हीरे के जेवर थे। सीएसपी महाराजपुर नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि चोरी गए गहनों और नकदी का सत्यापन कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Updated on:
14 Jul 2026 10:35 pm
Published on:
14 Jul 2026 10:35 pm