ग्वालियर

दुल्हन की शादी के लिए शर्त- 100 पौधे लगाओ फिर बारात लाना, ससुराल की रजामंदी पर हुए सात फेरे

100 पौधे लगाओ फिर बारात लाना ससुराल की रजामंदी पर हुए सात फेरे (bride wedding condition)
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 2:04 PM IST
bride wedding condition
दुल्हन की शादी के लिए शर्त- 100 पौधे लगाओ फिर बारात लाना, ससुराल की रजामंदी पर हुए सात फेरे

ग्वालियर। शहर के लोगों में अब पर्यावरण प्रति जागरुकता तेजी के साथ ही बढ़ती जा रही है। जिससे हर कोई अब पौधरोपण करने में आगे आ रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में सामने आया है। जहां शहर की एक शिक्षिका ने अपनी शादी के लिए ससुराल पक्ष के सामने अनोखी शर्त रख दी। (bride wedding condition)

दुल्हन ने इस शर्त में कहा"पहले फलदार और छायादार 100 पौधे लगाएं। इसके बाद ही बारात लेकर घर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष ने जब इसके बारे में सुना तो वे पहले तो हैरान रह गए, लेकिन बाद में मान गए। इसके बाद उन्होंने वादा किया कि एक महीने में 100 पौधे लगाएंगे और जीवन भर उनका ख्याल रखेंगे। इसके बाद शादी हुई।

लडक़े के पिता ने लिया वचन,बोले करेंगे पौधरोपण
जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के इंद्रमणि नगर में रहने वाले पंडित अशोक दुबे की बेटी नीतू शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। उनका विवाह श्योपुर के रहने वाले डॉ. आशु के साथ तय हुआ और नीतू ने अपने भाई कमल दुबे के जरिए वर पक्ष के समक्ष पौधरोपण की शर्त रखी। आशु के पिता उपेंद्र दीक्षित खुद एसडीओपी हैं और उन्होंने वचन दिया कि श्योपुर में जिला प्रशासन से चर्चा कर पौधरोपण के लिए जगह ली जाएगी आौर पौधरोपण किया जाएगा।

सभी को करनी चाहिए पर्यावारण की चिंता
अशोक दुबे की बेटी नीतू ने बताया कि कई जगह यह देखने को मिलता है कि लोग गर्मी के कारण मर रहे हैं। देश के कई राज्यों में लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए तरस रहे हैं। ये सब सुनकर काफी दुख होता है। उन्होंने बताया कि मैं अपने परिवार और फ्रेंड सर्किल के साथ अक्सर पौधरोपण में भाग लेती हूं। मुझे लगा कि मैं अपनी शादी में पौधरोपण कराकर पर्यावरण के लिए एक अच्छा काम कर सकती हूं। इसलिए मैंने ये शर्त रखी, जिसे मेरे ससुराल वालों ने मान लिया। यह मेरे लिए खुशी की बात है।

करेंगे पौधरोपण
दूल्हे के पिता पं. उपेंद्र दीक्षित ने बताया कि हम वैसे भी समय-समय पर पौधरोपण करते रहते हैं। पुत्र वधु की सौ पौधे लगाने की इच्छा सुनकर और भी अच्छा लगा,तब मैंने वादा किया कि पुत्र और पुत्रवधु की हाइट के 100 पौधे लगाऊंगा। साथ ही जिला प्रशासन से चर्चा कर एक माह में पौधरोपण करेंगे।

Published on: