ग्वालियर

बीएसएफ का जवान शहीद, पत्नी से दोपहर में हुई थी बात

झरने में बहकर बीएसएफ का जवान शहीद,नहाने जाने के बाद नहीं लौटा
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2019, 3:02 PM IST
jawan
बीएसएफ का जवान शहीद, पत्नी से दोपहर में हुई थी बात

ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल में पदस्थ चंबल संभाग के एक जवान मेघालय में शहीद हो गया। जवान तुर्रा घाटी की गारो हिल्स पर बने झरने में नहाने के दौरान बहने से उसकी मौत हो गई। जैसे ही मृतक के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली उनका रो रोकर बुरा हाल है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में पदस्थ मुरैना जिले के अंबाह के कुथियाना गांव का जवान मेघालय में रविवार को शहीद हो गया। तुर्रा घाटी की गारो हिल्स पर झरने में नहाने के दौरान बहने से उसकी मौत हो गई। झरने में नहाने जाने से पहले दोपहर में जवान की अपनी पत्नी सीमा के साथ बात हुई थी।

पत्नी से हुई थी बातचीत
मृतक जवान की पत्नी सीमा ने बताया कि दोपहर को नहाने जाने से पहले उनका फोन आया था जिस पर तुर्रा घाटी की गारो हिल्स पर झरने में नहाने के की बात उन्होंने कही थी, लेकिन उसके बाद उनका फोन नहीं आया। जैसे ही पति की मौत होने की सूचना पत्नी व परिवार को मिली। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है और हर किसी की आंखों में आंसू है।

भाई की शादी में आया था घर
जवान के पिता सर्वेश सिंह तोमर ने बताया कि अप्रैल में वह अपने भाई की शादी में आया था। 10 मई को ही ड्यूटी पर वापस गया था। रविवार को वह अपने साथियों के साथ गारो हिल्स पर नहाने गया था। झरने में बह जाने से वह शहीद हो गया। जवान धर्मेंद्र के घर में उसकी पत्नी और दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार है।

सैनिक सम्मान के साथ की जाएगी अंत्येष्टि
सीमा सुरक्षा बल में पदस्थअंबाह के कुथियाना गांव का जवान मेघालय में रविवार को शहीद हो गया। तुर्रा घाटी की गारो हिल्स पर झरने में नहाने के दौरान बहने से उसकी मौत हो गई। झरने में नहाने जाने से पहले दोपहर में जवान की अपनी पत्नी सीमा के साथ बात हुई थी। उसके बाद वह नहीं लौटा। जवान का शव कुथियाना के लिए रवाना कर दिया गया है। यहां पहुंचने पर सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

Published on: