ग्वालियर

Budget 2019 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल पेश करेंगी बजट, शहर के लोगों को यह है उम्मीद

सेंट्रल फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमन शुक्रवार को करेंगी बजट
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2019, 8:15 PM IST
nirmala sitharaman
Budget 2019 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल पेश करेंगी बजट, शहर के लोगों को यह है उम्मीद

ग्वालियर। मोदी सरकार पार्ट-2 की केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को नई सरकार में पहला बजट पेश करेगी। इस बजट को लेकर सभी के लिए कुछ जिज्ञाओं के साथ उम्मीद भी हैं। विशेषकर महिलाओं के लिए अधिक उम्मीदें हैं। क्योंकि वित्तमंत्री खुद एक महिला हैं। ऐसे में शहर की प्रबुद्ध महिलाओं से पत्रिक ने जानने की कोशिश की कि इस बार बजट को लेकर वह क्या सोचती हैं। कई महिलाओं का कहना है कि बजट महिला वित्तमंत्री पेश कर रही हैं, ऐसे में महिलाओं के हितों का ध्यान रखे जाने की उम्मीद है। साथ ही किचन की महंगाई कम और इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। साथ ही उन्होंने अन्य चीजों को में भी बदलाव की बात कही।

शिक्षाविद ममता गोयल ने बताया कि किचन के बाद सबसे अधिक बजट बच्चों की एजुकेशन से बिगड़ रहा है। इस बजट में कुछ ऐसी पॉलिसी लाई जाएं, जिससे गवर्नमेंट स्कूल की दशा सुधर सके। वहां की एजुकेशन क्वालिटी इम्प्रूव हो। इससे महिलाओं का बजट बन सकेगा।

प्रिंसिपल वंदना शर्मा ने बताया कि महंगाई के कारण किचन का बजट बिगड़ा हुआ है। गैस सिलेंडर के लिए पहले अधिक पैसे लेना और फिर सब्सिडी एकाउंट में आना। इस फॉर्मूले को खत्म किया जाना चाहिए, जिससे हम पर लोड कम होगा। इसके साथ ही रोजमर्रा की चीजों पर लगातार बढ़ रहे रेट कम होने चाहिए।

सीए रशिम जैन ने बताया कि किचन की महंगाई कम होने के साथ टैक्स स्लैब में परिवर्तन किया जाए। कम से कम 5 लाख तक नो टैक्स और उसके बाद टैक्स रेट अधिक से अधिक 10 परसेंट का स्लैब लागू किया जाए। क्योंकि नौकरी पेशा लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। क्योंकि इस वर्ग में सबसे ज्यादा वही आते हैं।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज