ग्वालियर

पंद्रह घंटे बाद पानी से निकाला कारोबारी का शव, प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से था विवाद

कारोबारी की तिघरा में डूबकर मौत,परिजन बोले सुसाइड नहीं कर सकता विनोद
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 3:40 PM IST
dead bpdy
murdered dead body

ग्वालियर। घर से खाना खाने के बाद फैक्ट्री गए,फिर तिघरा पहुंचे कारोबारी की तिघरा बांध में डूबकर मौत हो गई। उनका शव 15 घंटे बाद गोताखोरों ने तिघरा से ढूंढ निकाला। डेढ़ दिन में शव फूल चुका था। पुलिस का कहना है मृतक का भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। उन्होंने खुदकुशी की है,लेकिन घर वाले यह मानने को तैयार नहीं है कि वह खुदकुशी कर सकते हैं। पुलिस के मुताबिक जीवाजीगंज निवासी विनोद कुमार (53) की एबी रोड पर हरे शिव गार्डन के पास कॉपी-किताब बनाने का कारखाना है। रोज की तरह 19 जुलाई को वह सुबह कारखाने निकल गए। फिर दोपहर करीब दो बजे घर पर खाना खाया और फिर कारखाने पहुंच गए।

वहां से बाइक उठाकर चले गए तो कर्मचारियों को लगा किसी काम से गए होंगे इसलिए किसी ने पूछताछ नहीं की। शाम को घर नहीं पहुंचे तो बेटे ने उन्हें तलाशा। परेशान परिजनों ने पुलिस को बताया। शनिवार शाम उनकी चप्पल और गमछा कैथ का पार तिघरा पर एक पत्थर पर रखे मिल गए। पार्किंग में उनकी बाइक भी खड़ी थी संभावना जताई वह तिघरा में डूब गए हैं।

गोताखोर तलाश करने में तिघरा में कूदे लेकिन मिले नहीं। रविवार सुबह फिर गोताखोरों ने तलाश किया तो करीब 9 बजे विनोद कुमार का शव मिल गया। विनोद के दो बेटे राजा और दिलीप है। उनके दो भाई हैं। पुलिस का कहना है प्रॉपर्टी को लेकर उनसे झगड़ा चल रहा था हो सकता है इस वजह से खुदकुशी की है।

पार्किंग में फुटेज,मोबाइल लोकेशन भी आई
तिघरा में कपड़े मिलने के बाद पार्किंग कैमरे में 19 जुलाई की दोपहर 3.40 पर विनोद गाड़ी रखते दिखे हैं। उनकी लास्ट मोबाइल लोकेशन शाम को 7.15 पर तिघरा में ही दिखी।

खुदकुशी नहीं कर सकता
मृतक के मित्र सुरेश चन्द्र ने बताया कि विनोद मेरा अच्छा मित्र था। वह इतना कमजोर नहीं था कि खुदकुशी कर लेता। जरूर उनके साथ कुछ हुआ होगा। पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए।

Published on: