ग्वालियर

लव ट्रायंगल में कत्ल : प्रेमिका का दोस्त हत्या कर जंगल ले गया बॉडी, लाश को जलाकर नाले में फैंक आया अवशेष

-कारोबारी के बेटे की हत्या का खुलासा-प्रेमिका का दोस्त निकला चिराग का कातिल-मुलाकात के बहाने बुलाकर की थी हत्या-फिर जंगल ले जाकर लाश को जला डाला-बचे अवशेषों को नाले में फेंक दिया
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 6:19 PM IST
Businessman son murder case expose dabra
लव ट्रायंगल में कत्ल : प्रेमिका का दोस्त हत्या कर जंगल ले गया बॉडी, लाश को जलाकर नाले में फैंक आया अवशेष

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले डबरा शहर में रहने वाले गद्दा कारोबारी के दो दिन से लापता इकलौते बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, कारोबारी के बेटे चिराग उर्फ सागर को उसकी प्रेमिका के दोस्त ने मुलाकात के बहाने ग्वालियर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का कारण लव ट्रायंगल निकलकर सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि, इस सनसनीखैज हत्याकांड में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।


पूछताछ में आरोपी पुलिस को खुद को चिराग का अकेला हत्यारा बता रहा है। लेकिन, हत्या में जिस तरह का घटनाक्रम सामने आया है उससे पुलिस को आरोपी के साथ अन्य कई लोगों के शामिल होने का संदेह है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, हत्या के बाद अपने गुनाह को छिपाने के लिए वो चिराग की लाश कार में डालकर कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास जंगल में ले गया था और शव को जलाने के लिए उसने बाजार से 450 कंडे और पैट्रोल भी खरीदा था। लाश को जंगल ले जाकर कंडो और पेट्रोल की मदद से जला दिया। इसके बाद भी शरीर के कुछ अवशेष बच जाने पर उसने उन्हें जंगल के ही एक नाले में फैंककर वहां से भाग निकला।


पुलिस ने कब्जे में लिए शव के अवशेष

इधर, दो दिन से चिराग की तलाश में जुटी पुलिस ने जब कड़ियों को जोड़ते हुए रविवार रात अंश जादौन को दबोचकर पूछताछ की तो दो दिन तक हत्या का राज दबाए बैठे औरोपी ने पुलिस के सामने सबकुछ उगल दिया। फिलहाल, आरोपी अंश की निशानदेही के मुताबिक पुलिस ने जंगल से जले हुए और नाले में फैंके अवशेषों को जब्त कर लिया है।


आरोपी का कबूलनामा

डबरा के सराफा बाजार के कारोबारी अनिल शिवहरे के इकलौते बेटे 24 वर्षीय चिराग उर्फ सागर की हत्या के मामले में लव टायंगल सामने आया है। चिराग की हत्या में थाटीपुर निवासी अंश जादौन से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने अबतक पुलिस को बताया है कि, 'डबरा में रहने वाली दृष्टि से उसे प्रेम था, लेकिन चिराग से उसकी नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं। इससे पहले भी चिराग को दृष्टि से दूर रहने के लिए समझाया था, लेकिन वो मान नहीं रहा था। इसलिए उसकी हत्या की है।'

Published on: