30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पक्षों में तनाव : पथराव के साथ आधे घंटे चली गोलियां, दहशत में लोग, सामने आया वीडियो

शहर में हथियारबंद बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक गोलीबारी करते हुए जमकर दहशत फैलाई है। जमीन विवाद से जुड़ा है मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jul 2023, 4:10 PM IST

Bhind Firing on Land dispute

दो पक्षों में तनाव : पथराव के साथ आधे घंटे चली गोलियां, दहशत में लोग, सामने आया वीडियो

एक तरफ तो सरकार मध्य प्रदेश में कानून का राज होने का दावा करती है तो वहीं, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इससे उलट ही नजर आती है। बात करें सूबे के अंतर्गत आने वाले भिंड जिले की तो यहां बदमाशों के हौसले बुलंदी पर हैं। शहर में हथियारबंद बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक गोलीबारी करते हुए जमकर दहशत फैलाई है। जानकारी के अनुसार, इलाके में करीब आधा दर्जन से अधिक बार फायरिंग की गई है। इस दौरान घटनास्थल के लोगों की सांसें अटकी रही।


फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के दौरान वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, मामले की फरियादी अर्चना की शिकायत के आधार पर भिंड पुलिस ने सौरभ, गौरव, पुरुषोत्तम के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- अब सागर में सीधी जैसा कांड : नग्न अवस्था में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल हुआ वीडियो


सामने आया घटना का सीसीटीवी

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने इलाके में दनादन फायिरंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग करने वाले बदमाशों पर पथराव किया गया है। घटनास्थल पर खाली कारतूस और पत्थर नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर ही सवार होकर भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि, जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में ये फायरिंग और फथराव हुआ है। हालांकि, कमाल की बात तो ये है कि, इलाके में करीब आधे घंटे फायरिंग होती रही, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान इलाके के लोग काफी दहशत में रहे।

यह भी पढ़ें- रोंगटे खड़े करने वाली घटना का VIDEO : ट्रैक्टर से कुचलकर महिला को मारने की कोशिश


पुलिस का दावा

ताया जा रहा है कि, हर बार की तरह इस बार भी पुलिस घटना होने के काफी देर बाद घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन जबतक बदमाश मौके से भाग चुके थे। हालांकि, वारदात के बाद मौके का मुआयना करने पहुंची सीएसपी निशा रेड्डी ने बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना अटेर रोड इलाके और कोतवाली थाना की बताई जा रही है।