30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोंगटे खड़े करने वाली घटना का VIDEO : ट्रैक्टर से कुचलकर महिला को मारने की कोशिश

- रोंगटे खड़े करने वाली घटना- ट्रैक्टर से कुचलकर महिला को मारने की कोशिश- सामने आया हैरान कर देने वाली वीडियो- घटना में बुजुर्ग महिला गभीर रूप से घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jul 2023, 2:33 PM IST

tractor_1.png

रोंगटे खड़े करने वाली घटना का VIDEO : ट्रैक्टर से कुचलकर महिला को मारने की कोशिश

मध्य प्रदेश में अपराधियों और उग्रता करने वालों के खिलाफ लगातार जारी सख्त कारर्वाई के बावजूद यहां बर्बरता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भोपाल, सीधी, शिवपुरी और डबरा के बाद अब सूबे के कटनी जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, जिले के अंतर्गत आने वाले विजयराघवगढ़ थाना इलाके के कारीलाई तहसील गांव में एक बुजुर्ग महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


सामने आए वीडियो में चालक महिला के ऊपर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाता हुआ दिखाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार, कारीतलाई में रहने वाले 28 वर्षीय हरिओम विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति ने मीराबाई विश्वकर्मा नाम की एक बुजुर्ग महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि, दोनो पक्षों के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें- सीधी पेशाब कांड पर अभिनेता प्रकाश राज ने RSS को लेकर किया ऐसा पोस्ट, भड़क उठी भाजपा


सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

युवक ने बुजुर्ग महिला पर खेत में ट्रैक्टर से दोड़ाकर कर जानबूझकर टैक्टर चढ़ाया गया है, जिसका वीडियो सामने आया है। महिला पर ट्रेक्टर चढ़ने से वो गंभीर रूप से घायल हुई है। ट्रैक्टर चढ़ने से महिला की गर्दन की नस फट गई है। साथ ही, उसकी पसली भी टूटने की बात सामने आई है। महिला का एक पैर भी फैक्चर हुआ है। गंभीर रूप से घायल महिला बेहोशी की हालत में कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहा उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर विजयराघवगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पान गुटखा खाने वाले ध्यान दें : थूकने पर लगेगा 1000 का जुर्माना, होगी 6 महीने जेल, आदेश जारी