ग्वालियर

कमलनाथ सरकार का दिग्गज मंत्री बोला- भाजपा कर ले शक्ति परीक्षण, किसने रोका है

ईवीएम को लेकर कहा हमें जनता ने नहीं मशीनों ने हराया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 7:49 PM IST
govind singh
कमलनाथ सरकार का दिग्गज मंत्री बोला- भाजपा कर ले शक्ति परीक्षण, किसने रोका है

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी यदि शक्ति परीक्षण करना चाहती है तो करे,उन्हें किसने रोका है या हमने उनका हाथ पकड़ा है। पहले भी तो तीन बार प्रयास कर चुके हैं। यह बात पोहरी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने मीडिया से कही। इतना ही नहीं सिंह ने कहा,लोकसभा चुनाव में जनता ने तो जिताया,लेकिन मशीनों (ईवीएम) ने हराया। सहकारी समितियों के सामने आ रहे घोटालों के सवाल पर मंत्री गोविंद ने कहा, भाजपा की सरकार ने प्रदेश को लूटा है।

हमारी सरकार की प्राथमिकता है, पहले किसानों का ऋण माफ करें, फसलों की बुवाई के समय किसान को किसी तरह की परेशानी न आए, उसे खाद-बीज समय पर मिल सके।

पहले हम किसान की मदद कर लें, फिर घोटालों की जांच कराएंगे। सिंह से जब पूछा, लोकसभा चुनाव में कांगे्रस के दिग्गज नेता हार गए, तो मप्र में क्या स्थिति होगी?, के जवाब में सिंह बोले कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं और हमें जनता ने नहीं मशीनों ने हराया है।

मंत्री सिंह, पोहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सरपंच डॉ. अनेक सिंह तोमर एवं मार्केटिंग सोसायटी पोहरी के अध्यक्ष रवि विक्रम सिंह तोमर के निवास पर निजी कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार रात आए थे।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज