ग्वालियर

चॉकलेट फैक्ट्री में आग लगी, 4 घंटे में पाया काबू

महाराज बाड़ा से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग बढ़ती देख रूपसिंह स्टेडियम से तीन और फायर ब्रिगेड को भेजा गया।
less than 1 minute read
fire
चॉकलेट फैक्ट्री में आग लगी, 4 घंटे में पाया काबू

ग्वालियर। गिरवाई एबी रोड पर स्थित चॉकलेट फैक्ट्री में मंगलवार को सुबह शॉर्ट सर्कि ट होने से आग लग गई, जिससे एक लाख से अधिक का माल जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड द्वारा चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, जिस पर महाराज बाड़ा से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग बढ़ती देख रूपसिंह स्टेडियम से तीन और फायर ब्रिगेड को भेजा गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचरियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन फैक्ट्री के अंदर से धीरे-धीरे चिंगारी निकलती रही, जिसे बुझाने में फायर कर्मचारियों को लगभग 4 घंटे लगे।

लीडिंग फायर मैन देवेन्द्र जखेनिया ने बताया कि गिरवाई पर तुलसीदास धरवानी की साईं कृपा फूड फैक्ट्री है। इसमें आग में लगभग एक लाख का सामान जल गया है। लगभग पांच लाख का सामान बचा लिया गया है। समय रहते अगर फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आसपास के फैक्ट्री संचालक पहुंचे
जिस स्थान पर यह फैक्ट्री संचालित होती है, उसके आसपास कई अन्य फैक्ट्री भी हैं। आग की सूचना मिलते ही सुबह आसपास के फैक्ट्री संचालक भी मौके पर पहुंच गए।

Published on:
17 Jul 2019 06:07 am