19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में 15 फीट ऊंची दीवार ढही, मलबे में दबे 3 लोग, महिला की मौत

Wall Collapse In Gwalior : गुड़ागुड़ी नाके के मुक्तिधाम से पहले पहाड़ पर जाने वाले रास्ते के लिए बनाई गई 15 फीट ऊंची दीवार रविवार सुबह अचानक ढह गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि उसके पति और देवर को रेस्क्यू कर गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया।
2 min read
Google source verification
Wall Collapse In Gwalior

Wall Collapse In Gwalior (ग्वालियर में 15 फीट ऊंची दीवार ढही Photo Source- Input)

Gwalior News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित चिरवाई नाका इलाके में रविवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया है। यहां पहाड़ी पर बनी 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल ढह गई है, जिसमें दीवार के पास मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने तीनों को रेस्क्यू कर लिया है। इस हादसे में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई है, जबकि उसके पति और देवर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे में जान गवाने वाली महिला की पहचान 40 वर्षीय तराना उर्फ सपना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, महिला दीवार के पास ही चाय और सिगरेट का ठेला लगाती थी। आज सुबह भी उसने ठेला लगाया हुआ था। इसी दौरान उसका 42 वर्षीय पति राहुल उर्फ लल्ली जाटव और देवर पप्पू जाटव भी मौके पर आ गया। अभी वो एक साथ बैठकर बातचीत कर ही रहे थे कि, अचानक पहाड़ से सटी 15 फीट ऊंची दीवार भरभराकर आ गिरी, जिसकी चपेट में तीनों आ गए। बताया जा रहा है कि पप्पू कुछ दिन पहले ही भाई-भाभी से मिलने आया था। हादसे के बाद पुलिस के साथ साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और संबंधित कार्रवाई की।

निर्माण में लापरवाही के आरोप

इधर, हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के चलते लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने दीवार के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि दीवार जरूरत से ज्यादा ऊंची बनाई गई थी और निर्माण में घटिया सामग्री के साथ पर्याप्त सरिया भी नहीं लगाया गया। इधर लोगों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले की जांच का आश्वासन देते हुए लोगों को शात कराया। फिलहाल, हादसे के काऱणों का जांच शुरु कर दी गई है।

राहुल और पप्पू का इलाज जारी

इधर, राहुल जाटव और उसके भाई पप्पू जाटव का ट्रॉमा सेंटर में इलाज शुरु कर दिया गया है। हादसे में राहुल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ा दिया है। वहीं, पप्पू की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दीवार के नीचे दबने से उसकी कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, डॉक्टरों ने दोनों का अल्ट्रासाउंड कराया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शरीर के अंदर कोई गंभीर आंतरिक चोट तो नहीं है।