19 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gwalior news: ‘मम्मी, बड़े पापा बहुत गंदे हैं..’ 8 साल की बच्ची ने 48 घंटे बाद रो-रोकर सुनाई दर्द भरी दास्तां

POCSO Act: बच्ची आरोपी की हरकतों से दो दिनों तक डरी सहमी रही लेकिन बाद में उसने मम्मी को रो-रोकर पूरी कहानी सुनाई।
2 min read
Google source verification
POCSO Act: बच्ची ने मम्मी को बताया कि मुझे मारने की धमकी दी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- AI)

POCSO Act: बच्ची ने मम्मी को बताया कि मुझे मारने की धमकी दी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- AI)

Gwalior news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन आठ साल की बच्ची के साथ एक मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि बच्ची जिसे बड़े पापा कहती थी, वहीं दरिंदा बन गया। 13 जुलाई की रात 9 बजे बच्ची मुंह बोले बड़े पापा के घर उसके छोटे भाई के लिए दूध की थैली देने गई तो आरोपी ने चॉकलेट देने के बहाने कमरे में बुला लिया। दरिंदे ने मासूम के साथ गलत काम किया।

बच्ची के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आधे घंटे बाद दादी बच्ची को ढूंढ़ती पहुंची तो आरोपी ने उसे छोड़ा। दो दिनों तक बच्ची शांत रही लेकिन 48 घंटे बाद जब मां ने बच्ची को नहलाते समय उसके शरीर पर चोटों के निशान देखकर पूछा। बच्ची दर्द से फफक पड़ी। बोली-मम्मी, बड़े पापा बहुत गंदे हैं। मुझे गंदी जगह छुआ और गलत काम किया। उन्होंने मुझे मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मां के सामने रो पड़ी मासूम

बताया जा रहा है कि आरोपी की धमकी से डरी-सहमी बच्ची दो दिनों तक तो चुप रही। दो दिन पहले जब मां उसे नहलाने लगी तो वह दर्द से छटपटा उठी। मासूम के नाजुक अंगों पर गंभीर घाव और चोट के निशान थे। घबराकर मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी कहानी बता दी। जिससे बाद मां भी डर गई।

बेशर्म आरोपी बोला - मैं तो ऐसा ही करूंगा

बेटी के मुंह से यह कहानी सुनकर मां पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बदनामी के डर से पहले खुद को संभाला। अगले दिन पत्नी ने पति को पूरी बात बताई। बीते दिन जब पीड़ित माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे तो उसने पछतावे की बजाय बेशर्मी से कहा, मैं तो ऐसा ही करूंगा। इसके बाद परिजन माधौगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

12 घंटे में सामने आए कई केस

शहर में बीते 12 घंटों में कई ऐसे केस सामने आए हैं। लगभग सभी मामलों में पीड़ित लड़कियां अपने परिचितों की शिकार बनीं। एक मामले में 23 साल की लड़की ने अपने क्लासमेट पर ही दुष्कर्म और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को जानकारी दी है कि तीन साल पहले दोनों की दोस्ती हुई और बाद में वे रिलेशनशिप में आ गए। शादी का झांसा भी दिया। बाद में अपनी बात से मुकर गया। दूसरे मामले में मकान मालिक ने विधवा किराएदार के साथ गलत काम किया है। वहीं अन्य मामले में इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है।