
husband viral wife private photos, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर
Gwalior Husband Viral Wife Private Photos: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पति ने मर्यादा की सारी हदें तोड़ते हुए अपनी पत्नी की जिंदगी बर्बाद कर दी। आरोपी पति ने न केवल पत्नी के साथ मारपीट की बल्कि उसे घर से निकाल दिया और उसकी निजी पलों की तस्वीरें अपने परिचितों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। जब पत्नी को तस्वीरें वायरल होने का पता चला तो वो सीधे पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है। फिलहाल आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
26 वर्षीय पीड़िता अंकिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि साल 17 अप्रैल 2024 में उसकी शादी ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में रहने वाले नवीन गुर्जर के साथ हुई थी। अंकिता के मुताबिक शादी के कुछ महीनों बाद ही पति नवीन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। वो कहता था कि शादी में दहेज के नाम पर कुछ नहीं दिया, सामान भी कम दिया है। दिन-ब-दिन नवीन का व्यवहार उग्र होने लगा और वो उसको ताने मारने के साथ ही मारपीट भी करने लगा।
पीड़िता अंकिता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 11 मार्च 2026 को जब उसके साथ हो रही प्रताड़ना की खबर पिता को लगी तो पिता पति नवीन को समझाने के लिए घर पर आए। इस दौरान नवीन ने मेरे साथ जमकर मारपीट की जिसमें मुझे गंभीर चोटें आई और 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। अंकिता ने बताया कि जब वो अस्पताल में भर्ती थी तब न तो पति उसने देखने आया और न ही ससुरालवालों में से किसी ने उसकी खबर ली। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वो पिता के साथ उनके घर चली गई और वहीं पर रह रही थी।
पीड़िता अंकिता (बदला हुआ नाम) ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वो 8 जुलाई को ग्वालियर स्थित अपनी ससुराल पहुंची, तो पति नवीन ने उसे घर में घुसने तक नहीं दिया और भगा दिया। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि पति ने उसके निजी और आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं और परिचितों के बीच भी साझा कर दिए हैं। इससे दुखी होकर पीड़िता ने सिरोल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पति फरार है और सिरोल थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
18 Jul 2026 04:25 pm
Published on:
18 Jul 2026 04:18 pm
