
Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर-चंबल की अपनी चुनावी सभाओं में गांधी परिवार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुर्सी की भूख है। एक ही परिवार कांग्रेस को चलाना चाहती है, इनके अलावा कोई प्रधानमंत्री बनता है तो इनकी छाती पर सांप लोटते हैं। यह अपने आगे किसी को बढऩे नहीं देना चाहते। कांग्रेस ने सिर्फ जनता से छलावा किया। कांग्रेस जातिगत आधार पर राजनीति करती है।
एमपी सीएम ने कहा कि 'ये कैसा गांधी परिवार जिसमें वाड्रा में शादी होने पर भी प्रियंका नाम के आगे गांधी लगा रही हैं, ये वोट और कुर्सी की भूख ही है। राहुल पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस फुस्सी बम की बत्ती में आग लगा रही है, लेकिन वो जलती ही नहीं है।' सीएम ने कुलैथ में जनसभा से प्रचार की शुरुआत की। बड़ागांव में आमसभा के बाद मातृशक्ति सम्मेलन और आखिर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। मुरैना में मामचौन की जनसभा में शामिल हुए।
बड़ागांव की सभा में मुख्यमंत्री ने कहा, जिस कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक राज किया। वह देश की बहन-बेटियों के लिए शौचालय तक नहीं बनवा पाई। अब वे ही कांग्रेस के लोग भाजपा को कोस रहे हैं। उनके सीने पर सांप लैट रहे हैं। कश्मीर से जब धारा 370 हटाई गई तो कांग्रेस के लोग कहते थे कि देश के अंदर माहौल खराब हो जाएगा, लेकिन देश के अंदर नहीं, बल्कि पाकिस्तान और कांग्रेस के अंदर माहौल खराब हुआ है।
कुलैथ में भगवान जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ के जयकारे से सीएम ने अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। हर कोई पार्टी छोडकऱ जा रहा है राहुल गांधी को लेकर सब रो रहे हैं। राहुल जहां जाते हैं वहां कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकलती है। कांग्रेस के लोगों को अब कांग्रेस पर ही भरोसा नहीं है तो हम लोग क्या कर सकते हैं। एक वक्त था कि पार्टी पूरे देश पर राज कर रही थी वह आज किस हालत में पहुंच गई है।
थाटीपुर में मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम ने कहा, भाजपा हर शुरुआत बहन-बेटी की पूजा के साथ करती है, कांग्रेस कहती है कि यह कार्मकांड किसके लिए। कांग्रेस नेता तो इतने गंदे शब्द बोलते हैं कि मैं बोलूंगा तो पाप लगेगा। कमलनाथ आइफा अवार्ड में मुंबई से अभिनेत्री लाए थे, ये उनके कर्म है। कांग्रेस नेताओं को बहन-बेटी अपने भोग-विलास की देवी दिखती है यह कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है।
बिरलानगर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने नसीहत देते हुए कहा, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, मुख्यमंत्री बनता है, मंत्री बनता है। किसी भी को पार्टी कुछ भी बना सकती है। हम यहां पर चाटुकारिता करने के लिए नहीं बैठे हैं, किसी को खुश करने के लिए नहीं बैठे हैं। भाजपा का संकल्प है कि देश के अंदर फैलाए गए कीचड़ को साफ कर इस कीचड़ में से कमल खिलाएं।
बघेल समाज के वोटरों का साधने के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष सुरेश बघेल को भाजपा में शामिल कर लिया है। बघेल ने सोमवार को सीएम ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई। सुरेश बघेल ने बसपा के टिकिट पर ग्रामीण विधानसभा से 2023 चुनाव भी लड़ा था, उनके चुनाव लडऩे से भारत ङ्क्षसह 3282 वोट से कांग्रेस के साहब ङ्क्षसह गुर्जर से चुनाव हार गए थे। सुरेश बघेल ने 26990 वोट हासिल किए थे।