
ग्वालियर। कोचिंग के लिए घर से निकली डॉली श्रोती (18) ने सोमवार दोपहर को किले से कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें डॉली ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा है माता पिता उसे गलत समझ रहे हैं। जबकि वह गुनाहगार नहीं है। लेकिन परिवार उस पर शक करता है इसलिए उसका सुसाइड कर रही है। उसे माफ कर देना।
बहोड़ापुर टीआई राघवेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कैलाश श्रोती निवासी इंदरगढ़ (दतिया) ने बेटी डॉली और बेटे को पढऩे के लिए ग्वालियर भेजा था। उनकी देखभाल के लिए कैलाश की पत्नी भी दर्पण कॉलोनी के पास किराए का मकान लेकर बच्चों के साथ रहती हैं। डॉली पड़ाव पर कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
सोमवार सुबह बैग में किताबें, कापी और चार पराठे लेकर कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन पढऩे नहीं गई, बल्कि किले पर गूजरी महल के ऊपर पहुंची। करीब 225 फीट की ऊंचाई से उसने छलांग लगा दी। डॉली को कई लोगों ने गिरते देखा लोग बचाने के लिए भागे। डॉली जिस जगह झाडिय़ों में गिरी वह भी जमीन से करीब १०० फीट की ऊचांई पर थी। लोग वहां पहुंचते तब तक डॉली की मौत हो चुकी थी।
करीब डेढ़ घंटे बाद पता चला बेटी ने सुसाइड किया
डॉली के शव के पास उसका बैग खंगालने पर कोचिंग का आईडी कार्ड मिला, वहां संपर्क करने पर उसके परिजन का मोबाइल नंबर और पता मिला। डॉली किले से कूद गई है पता चलने पर करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मां और भाई बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। लेकिन यह नहीं बता सके डॉली किस बात से दुखी थी।
नादेड़ अमृतसर की चपेट में आया वृद्ध
नादेड-अमृतसर एक्सप्रेस से रायरू स्टेशन के पास एक वृद्ध पटरी पार करते समय चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की पोटली इंजन में फंसने से ट्रेन को बानमोर स्टेशन पर रोका गया। उसके बाद पोटली को निकाला इसके चलते ग्वालियर से आने वाली मंगला एक्स., दूरंतो एक्स. व अन्य ट्रेनों को आउटर पर खड़ा रखा।