ग्वालियर

Cold Alert in MP: 48 घंटे बाद कड़ाके की सर्दी झेलने रहें तैयार, ठिठुरन से होगा नए साल का आगाज

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि, मौसम विभाग की चेतावनी 48 घंटे बाद छंट जाएंगे बादल, नए साल में कड़के की ठंड करेगी परेशान...

2 min read

Cold Alert in MP: नए साल का जश्न पहाड़ों पर मनाने वालों की योजना बना रहे लोगों को संभवत: इस बार निराश नहीं होना पड़ेगा। पूर्वानुमानों के अनुसार ही शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी हुई। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ा और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश और ठंडी हवाओं ने मिलकर शीत लहर पैदा कर दी है। वहीं, मध्य प्रदेश में रबी के दौर में मावठे की पहली जोरदार बारिश हुई। भोपाल में देर रात बूंदाबांदी हुई।

महेश्वर, बैतूल के मुलताई, आलीराजपुर और रतलाम में बारिश हुई। वहीं, मंदसौर, रतलाम सहित कई जिलों में ओले गिरे। नेपानगर में तेज हवा और बारिश में पेड़ गिर गया। उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों में से अनरकेश्वर मंदिर परिसर में बरगद का पेड़ धराशायी हो गया।

देश में यह हाल

दिल्ली में सुबह हल्की बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार सुबह जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे था। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में 10-18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

जम्मू शहर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री, कटरा शहर में 7.4 डिग्री, बटोटे में 2.1 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे व भद्रवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हिमाचल के हिल स्टेशनों में नए साल का जश्न मनाने वालों को 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। रविवार को शिमला में रात का पारा शून्य हो सकता है।

नए साल में ठिठुरेगा मध्य प्रदेश

मौसम वैज्ञानिक प्रमोद रैकवार ने बताया, बारिश पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हो रही है। इसके रुकते ही 48 घंटों में ठंड बढ़ेगी। शनिवार-रविवार को सीधी, सिंगरौली और रीवा को छोड अन्य जिलों में हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। ऐसे में इस बार नए साल की शुरुआक भयंकर सर्दी के साथ होगी।

Updated on:
28 Dec 2024 09:13 am
Published on:
28 Dec 2024 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर