ग्वालियर

VIDEO : प्रदेश के इस अधिकारी ने स्कूल पहुंच बच्चों को पढ़ाया, फ्यूचर को लेकर कही सबसे बड़ी बात

विद्यादान योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में पहुंचकर अधिकारी पढ़ा रहे हैं बच्चों को
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2019, 2:47 PM IST
Collector Anurag Chaudhary
VIDEO : प्रदेश के इस अधिकारी ने स्कूल पहुंच बच्चों को पढ़ाया, फ्यूचर को लेकर कही सबसे बड़ी बात

ग्वालियर। आप लोग यह ध्यान रखो कि जब भी आप किताब निकालो तो सिर्फ पढऩा नहीं है, बल्कि जब आप पढ़ रहे हों तब आपके हाथ में एक कलम होना चाहिए। आप प्रत्येक लाइन को ध्यान से पढ़ते जाइये,इसके बाद जहां भी कुछ महत्वपूर्ण लगे,उसको अंडर लाइन भी करो और कॉपी पर भी लिखकर रखो। जब पढऩे के साथ-साथ लिखते भी जाओगे तो आपके दिमाग में सब्जेक्ट बस जाएगा और जब सब्जेक्ट दिमाग में होगा तो आपको पूरी किताब में दिए गए किसी भी प्रश्न का जवाब लिखने में कभी परेशानी नहीं आएगी। पढऩे के साथ लिखने का एक फायदा यह भी है कि आपकी लेखन क्षमता भी बढ़ती है।

यह सीख कलेक्टर अनुराग चौधरी ने मुरार स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों को पढ़ाते हुए दी है। कलेक्टर ने लगभग एक घंटे तक बच्चों को गणित के सवाल हल कराए और विन्न के प्रश्नों को समझने के आसान तरीके भी बताए। दरअसल, विद्यादान योजना के अंतर्गत जिले के 100 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इन स्कूलों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र भी पढ़ाने जाएंगे।

विद्यादान के लिए अधिकारियों की पत्नियों ने भी रुचि दिखााई है और अब शहरी क्षेत्र के कुछ स्कूलों में पढ़ाने जाएंगीं। इस योजना के अंतर्गत बनाई गई तीन श्रेणियों में से पहली में कक्षा एक से पांच तक, दूसरी में कक्षा 6 से 8 तक और तीसरी श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विषय विशेष और अधिकारी जाएंगे। सोमवार को शहर के लश्कर क्षेत्र में जहां एसपी नवनीत भसीन पढ़ाने गए थे, तो कलेक्टर ने मुरार के स्कूल को पढ़ाने के लिए चुना था।

लगभग एक घंटे तक ली क्लास
कलेक्टर अनुराग चौधरी आईआईटी कानपुर से पास आउट हैं और उन्होंने बीटेक किया है। यह वजह है कि जब वे बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल गए तो गणित और विन्न विषय के सवालों को समझाने में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने बच्चों को इलेक्ट्रोन,प्रोटोन की थ्यौरी को समझने का सरल तरीका बताया। इसके बाद गणित के सवालों को हल करने के लिए बोर्ड पर कुछ सूत्र लिखकर बच्चों से पूछे।

Published on: