ग्वालियर

mp election 2018 : कांग्रेस का ये युवा नेता है सबसे अमीर,भाजपा के दिग्गज नेता की है ऐसी स्थिति

mp election 2018 : कांग्रेस का ये युवा नेता है सबसे अमीर,भाजपा के दिग्गज नेता की है ऐसी स्थिति
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 3:46 PM IST
mp election 2018
mp election 2018 : कांग्रेस का ये युवा नेता है सबसे अमीर,भाजपा के दिग्गज नेता की है ऐसी स्थिति

ग्वालियर। तीसरे दिन भाजपा के दो तथा कांग्रेस के एक समेत चार प्रत्याशियों ने अपने नामंाकन दाखिल किए है। इनमें से कांग्रेस के अटेर से प्रत्याशी हेमंत कटारे सबसे अमीर है जबकि भाजपा के अटेर प्रत्याशी डा अरविंदसिह भदौरिया सबसे गरीब। कटारे के खिलाफ भोपाल और अटेर के थानों में पांच संगीन मामले विचाराधीन है। वहीं लहार से भाजपा के प्रत्याशी रसाल सिंह की कोई आय नहीं है।

हेमंत पर चार करोड़ की संपत्ति
आरओ को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार आयकर विवरणी के अनुसार हेमंत कटारे की आय ३.८५ लाख रुपए हैं। उनकी चल संपत्ति का मूल्य ३.१५ करोड़ से अधिक है, जबकि अचल संपत्ति का मूल्य ८२.२५ लाख है। कटारे पर बैंक तथा अन्य वित्तीय स्थानों का १.५६ करोड़ का ऋण है। उनके खिलाफ अटेर में दो तथा भोपाल में यौन शोषण, अपहरण कर दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराने तथा धमकी देने के तीन अपराध दर्ज है। कटारे ने संविधान की धारा ४८२ के तहत एफआईआर निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में यचिका दायिरकर रखी हैं।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : एमपी में इस कांग्रेस नेता के दीवाने है लोग,आज तक नहीं हारा कोई चुनाव

अरविंद पर 50 लाख की संपत्ति
शपथ पत्र में भाजपा के अटेर से प्रत्याशी डा. अरविंदसिंह भदौरिया की आय कर रिटर्न के अनुसार कुल आय २.१३ लाख है जबकि उनकी पत्नी अर्चनासिंह की आय उनसे अधिक ५.५८ लाख है। अरविंद की चल संपत्ति २६.६४ लाख, पत्नी अर्चना की २४.४७ लाख, अचल संपत्ति २५.३५ लाख है। पत्नी अर्चना के नाम से भोपाल की तहसील हुजुर में १००१८ वर्ग फीट का एक भूख्ंाडहै जिसकी कीमत करीब २.६० लाख है। उन्होंने चार साल पहले यह जमीन ८० हजार में खरीदी थी। अरविंद के खिलाफ किसी थानें में कोई एफआईआर दर्ज नहंी हैं।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : ग्वालियर चंबल संभाग की इन सीटों पर है सिंधिया का प्रभाव,नहीं चली दिग्गी-कमलनाथ की

रसाल की आय नहीं पर 2.10 करोड़ की जमीन
भाजपा के लहार से प्रत्याशी पूर्व विधायक की कोई आय नहीं है इस लिए उन्होंने आयकर रिटर्न नहीं भरा है। रसालसिंह की चल संपत्ति का मूल्य ३.९७ लाख है।अचल संपत्ति के रूप में उनके नाम मल्लपुरा,राहुली में २.१० करोड़ कीमत की कृषिभूमि है।

Updated on:
6 Nov 2018, 3:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज