Ramnivas Rawat- श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त किया गया है।
Ramnivas Rawat- एमपी में विधानसभा चुनाव से संबंधित एक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। एक कांग्रेस विधायक का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त किया गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है। इसी के साथ कोर्ट ने विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा से चुनाव हारे बीजेपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को mla घोषित कर दिया है।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद विधायक मुकेश मल्होत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही है। कांग्रेस ने भी हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
कोर्ट ने रामनिवास रावत को mla घोषित कर दिया है। विजयपुर के उपचुनाव में तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को चुनाव हराकर विधायक बने थे। नामांकन के दौरान अपराधिक जानकारी छुपाने के मामले में दोषी माना।
एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने चुनाव याचिका क्रमांक 24/2024 पर यह फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा ने फॉर्म-26 के शपथपत्र में लंबित आपराधिक मामलों में आरोप तय होने की जानकारी छिपाई और गलत घोषणा की कि आरोप तय नहीं हुए हैं। कोर्ट ने इसे मतदाताओं से महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना माना। इसी के साथ कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त कर दिया।