ग्वालियर

Breaking : कांग्रेस के युवा विधायक ने फुटपाथ पर लगाई दुकान, 80 रुपए में बेचा दुपट्टा

सुभाष और नजरबाग मार्केट के सामने से फुटपाथ से हटाए गए कारोबारियों को वैकल्पिक जगह देने का है मसला
3 min read
• •
Updated: 1 Jul 2019, 3:44 PM IST
congress mla praveen pathak
Breaking : कांग्रेस के युवा विधायक ने फूटपाथ पर लगाई दुकान, 80 रुपए में बेचा दुपट्टा

ग्वालियर। महाराजबाड़ा के सुभाष और नजरबाग मार्केट के सामने से फुटपाथ से हटाए गए कारोबारियों को वैकल्पिक जगह देने का मसला ढाई महीने बाद भी उलझा हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस के दक्षिण से विधायक प्रवीन पाठक ने सोमवार की दोपहर तीन बजे स्मार्ट पार्किंग में फुटपाथ पर दुकान लगाकर कारोबारियों के साथ सामान बेचना शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने दुपट्टा की दुकान लगाई और 80 रुपए में दुपट्टा भी बेचा।

यहां बता दें कि तीन दिन पूर्व कांगे्रस विधायक प्रवीण पाठक ने इन कारोबारियों से कहा था कि तीन दिन इंतजार करो,महारानी स्कूल परिसर में बनी स्मार्ट पार्किंग की जगह पर उनकी दुकानें लगाई जाएंगी। विधायक ने यह भी कहा था कि जिला योजना समिति की बैठक में साफ बात हो चुकी है। प्रशासन ने 3 दिन में फुटपाथ कारोबारियों को जगह नहीं दी तो मैं खुद स्मार्ट पार्किंग में फुटपाथ पर दुकान लगाकर कारोबारियों के साथ सामान बेचूंगा। जब तीन दिन बाद भी उन्हें दुकान नहीं मिली तो विधायक खुद फुटपाथ पर दुकान लगाने बैठ गए।

एक जुलाई को स्मार्ट पार्किंग में लगेगा बाजार
तीन दिन पहले फुटपाथ कारोबारियों ने विधायक से सीधा सवाल किया पार्किंग में कारोबार के लिए जगह कब मिलेगी। जिस पर विधायक ने कहा, प्रशासन से कहा जा चुका है और जियोस बैठक में फिर बोल दिया है स्मार्ट पार्किंग की जगह फुटपाथ कारोबारी बैठेंगे। क्योंकि इस पार्किंग में बाड़े पर आने वाले लोग तो गाडिय़ां खड़ी करने नहीं आते। फिर पार्किंग की जरूरत क्या है। अब और इंतजार नहीं होगा, तीन दिन का वक्त प्रशासन को देते हैं, नतीजा नहीं निकला तो 1 जुलाई को फुटपाथ कारोबारियों के साथ महारानी स्कूल में आकर मैं खुद फुटपाथ पर दुकान लगाकर सामान बेचूंगा। विधायक ने फुटपाथ कारोबारियों से ये भी पूछा, मैं दुकान में क्या बेचूं गिलास या खिलौने।

सशर्त वापस मिलेगा सामान
विधायक दलील पर इंतजार करने के लिए राजी कारोबारियों ने कहा कि तीन दिन बाद बिना सामान दुकान कैसे लगाएंगे, उनका सामान तो बाड़े से खदेड़ते समय नगर निगम का मदाखलत दस्ता जब्त कर ले गया था। वह वापस दिलवा दो। इस पर तय हुआ मदाखलत सामान लौटा देगा। शर्त रहेगी कि व्यापारी दोबारा बाड़े के फुटपाथ पर नहीं जाएंगे।

पर्ची से उठेगा नाम किसकी कहां लगेगी दुकान
विधायक और कारोबारियों की बैठक में ये भी तय हो गया है कि नई जगह में किसकी दुकान कहां होगी। इसे लेकर कोई विवाद नहीं हो इसलिए फुटपाथ कारोबारियों के नाम से पर्ची उठाएगी जाएगी। जिसके नाम की पर्ची खुलती जाएगी, उस नंबर से उसे दुकान की जगह मिलती जाएगी।

कई दिन से फुटपाथ पर कारोबार बंद
कारोबारियों ने 19 जून को विधायक को बताया था कि प्रशासन ने उन्हें बाड़े से खदेड़ दिया है, तब से धंधा बंद है। परिवार को खाने के लाले पड़े हैं। प्रशासन उनको कंपू हॉकर जोन में भेजना चाहता है, वहां जगह नहीं है। वहां ग्राहकी भी नहीं है। तब विधायक ने उनसे कहा था, बाड़ा भूल जाओ महारानी स्कूल में जगह तय मानो। इसके बावजूद जगह नहीं मिली तो फुटपाथ कारोबारियों ने शुक्रवार को विधायक से मुलाकात की।

Updated on:
1 Jul 2019, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज