ग्वालियर

‘कुत्ता मेरे साथ ही रहेगा…’, शादी के 4 दिन बाद बोली बहू, आई तलाक की नौबत !

MP News: आज के दौर में शादी के बाद हल्की-फुल्की तकरार अब गंभीर कलह में बदलने लगी है।

2 min read

MP News: पति-पत्नी के बीच बढ़ते छोटे-छोटे विवाद अब सीधे परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच रहे हैं। शादी के बाद की हल्की-फुल्की तकरार अब गंभीर कलह में बदलने लगी है। हालात यह हैं कि घर का खर्च, निजी जरूरतें, मेकअप के पैसे, यहां तक कि पालतू जानवर भी विवाद की वजह बन रहे हैं। परामर्श केंद्र में ऐसे कई अनोखे मामले पहुंच रहे हैं, जिनमें सात जन्मों के वादे शादी के कुछ महीनों में ही टूटते दिखाई दे रहे हैं। रोजाना 2 से 3 मामले महिला थाने के परामर्श केंद्र में पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें

नगर निगम के ‘4884 फ्लैट्स’ अटके, 21 प्रोजेक्ट में 40% का काम बंद

केस 1: बहू के साथ आ गया कुत्ता, पति को आने लगी बदबू

भिंड रोड निवासी युवक की शादी कंपू क्षेत्र की युवती से हुई। शादी के चार दिन बाद ही बहू अपना कुत्ता ससुराल ले आई। उसने बताया कि उसकी याद में कुत्ते ने खाना तक छोड़ दिया था। ससुराल में पहले कभी कुत्ता नहीं पाला गया था, इसलिए परिवार ने एतराज जताया, पति को कुत्ते से बदबू आती है, लेकिन बहू अड़ी रही—कुत्ता मेरे साथ ही रहेगा। परिवारिक तकरार बढ़ते-बढ़ते मामला परामर्श केंद्र पहुंच गया।

केस 2: पत्नी की कमाई पर पति की नजर, पैसे नहीं दिए तो मारपीट

ग्वालियर थाना क्षेत्र की महिला की शादी 11 साल पहले हुई। वह सिलाई कर घर का खर्च संभालने में मदद करती थी। धीरे-धीरे उसकी आय बढ़ी तो पति खुद के खर्च के लिए उससे पैसे मांगने लगा। महिला ने इनकार किया तो पति आए दिन मारपीट करने लगा। परामर्श के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका।

केस 3: बच्चा न होने पर ताने, दूसरी शादी की धमकी

शादी के चार साल बाद भी संतान न होने पर पति पत्नी से दूरी बनाने लगा। आए दिन ताने और झगड़े होते रहे। पत्नी के अनुसार, पति दूसरी शादी की धमकी भी देता है। मामला शांत नहीं हुआ तो यह भी परामर्श केंद्र पहुंच गया।

केस 4: मेकअप के रुपयों को लेकर हंगामा, विवाद पहुंचा थाने

हजीरा क्षेत्र की महिला की शादी को दो साल हुए हैं। शुरुआती दिनों में पति ने खूब ध्यान रखा, मगर बाद में शराब पीकर मारपीट शुरू कर दी। जब महिला अपनी मेकअप जरूरतों के लिए पैसे मांगती तो पति झगड़ा करता और हाथ उठाता। घरवालों ने कई बार समझाया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। अंत में महिला को थाने जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें

’20 सिगरेट’ के धुएं में आप ले रहे सांस, PCB की एडवाइजरी- ‘ अब मास्क लगाएं’

Updated on:
30 Nov 2025 05:15 pm
Published on:
30 Nov 2025 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर