ग्वालियर

गुजराती गर्ल ने सैकड़ों अमेरिकन को ठगा, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी देसी ठगों की इंटरनेशनल ठग गैंग..अमेरिकन को बनाते थे शिकार
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2022, 6:34 PM IST
gwalior_fraud.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसी शातिर ठग गैंग का पर्दाफाश किया है जो खासतौर पर अमेरिकन लोगों को टारगेट करती थी बताया जा रहा है कि गिरोह अब तक करीब 250 से ज्यादा अमेरिकन लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने गिरोह के जिन 7 सदस्यों को पकड़ा है उनमें एक लड़की भी शामिल है जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक ठग गैंग काफी शातिर है और पूरी तैयारी के साथ अपने शिकार को ठगने के लिए जाल बिछाते थे।

गुजराती गर्ल ने सैकड़ों अमेरिकन को ठगा
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के आनंद नगर स्थित एक मकान से अमेरिकन्स को ठगने का कारोबार किया जा रहा था। फ्रॉड इंटरनेशनल ठग गैंग के द्वारा चलाए जा रहे कॉल सेंटर के बारे में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने ठिकाने पर दबिश दी और वहां से सात लोगों को पकड़ा है जिनमें गुजरात की रहने वाली एक युवती मोनिका भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक 22 साल की मोनिका का मेन रोल रहता था। वह अपनी मीठी आवाज और मासूम चेहरे से अमेरिकंस को इम्प्रेस कर लेती थी। वो zoom ऐप के जरिए लोन देने के नाम पर video call करती थी और अपना कमीशन इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर के रूप में लेती थी। मोनिका इस दौरान खुद को लैंडिंग क्लब अमेरिकन कंपनी का एजेंट बताती थी और लोन दिलाने का झांसा देती थी।

लैपटॉप, मोबााइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल व एक रजिस्टर जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोनिका निवासी अहमदाबाद गुजरात, आशीष कैन निवासी आगरा, रोहित शर्मा निवासी अहमदाबाद, आकाश कुशवाह निवासी आगरा, कुनाल सिंह निवासी आगरा, तरुण कुमार निवासी आगरा, सागर निवासी गुजरात हैं। गिरोह का मुख्य सरगना बलराम प्रजापति नाम का शख्स है जो अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला है और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वही विदेशियों की पूरी डिटेल और मोबाइल नंबर मुहैया कराता था।

Updated on:
10 Apr 2022, 6:34 PM IST
Published on: