डेंगू के मरीजों की संख्या अब दिनोंदिन बढ़ने लगी है। पिछले वर्ष भी डेंगू के मरीज अगस्त- सितंबर के महीने में बढे़ थे। इस बार भी पिछले चार दिनों से मरीज तेजी से पॉजीटिव होते जा रहे हैं। इसमें से कई मरीज तो अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इन मरीजों में सबसे ज्यादा समस्या हाथ-पैरों में दर्द के साथ लगातार बुखार की समस्या बनी हुई है। हालात यह हो गए हैं कि अभी छह दिन में ही 32 डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इसमें 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ज्यादा पॉजीटिव आए हैं।

रविवार को जीआरएमसी और जिला अस्पताल में 44 सैंपलों की जांच में छह को डेंगू निकला है, जिसमें से तीन ग्वालियर और तीन अंबाह, दतिया और टीकमगढ़ के हैं, जिसमें ग्वालियर निवासी 30 वर्षीय युवक, गोपाल नगर निवासी 45 वर्षीय महिला और डबरा निवासी 16 वर्षीय महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है।
कई तरह का होता है
डेंगू भी कई तरह का होता है। इसमें नॉर्मल में सिर्फ बुखार और शरीर में दर्द, वहीं कई बार डेंगू में बीपी कम हो जाता है। डेंगू में कई बार ब्लड आना, खून जाना, उल्टी होना। डेंगू के सामान्य मरीज को ओपीडी में ही ठीक कर लिया जाता है। लेकिन गंभीर स्थिति होने पर इलाज के लिए लंबे समय तक भर्ती करने की जरूरत पड़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डेंगू फीवर में सभी मरीजों का प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है. एक स्वस्थ व्यक्ति के खून में 1.50 से 4.50 लाख प्लेटलेट काउंट होता है.
अगर डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट काउंट 20 हजार से कम हो जाता है तो इस कंडीशन में प्लेटलेट चढ़ाते हैं. ऐसा डेंगू के कुछ प्रतिशत मामलों में ही होता है. अधिकतर मरीज सही इलाज से बिना प्लेटलेट चढ़ाए रिकवर कर लेते हैं. हालांकि डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत ब्लड टेस्ट कराना चाहिए और डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए. इलाज में देरी करने से कंडीशन सीरियस हो सकती है.
ये हैं डेंगू बुखार के लक्षण
तेज बुखार आना
बदन दर्द होना
स्किन पर रैशेज होना
आंखों के नीचे, जॉइंट और मसल्स में दर्द
बहुत ज्यादा थकान होना
उल्टी-मतली आना
पेट में दर्द
इन क्षेत्रों में हालात ठीक
शहर के उन क्षेत्रों में अभी तक स्थिति ठीक बनी हुई है। जिसमें पिछले वर्षो तक हालात काफी खराब हुआ करते थे। इनमें गोले का मंदिर, आदित्यपुरम, शताब्दीपुरम, दीनदयाल नगर, कुंज विहार, रचना नगर, बलराम नगर, गोवधन कॉलोनी, प्रगति विहार सहित मुरार के आसपास के क्षेत्र शामिल हुआ करते थे। लेकिन इस बार यहां पर एक दो मामले ही सामने आए है।
इन क्षेत्रों में आ चुके मरीज
नारायण विहार, रोशनी घर, पुलिस लाइन, हजीरा, दौलतगंज, मुरार, किलागेट, चेतकपुरी ,किलागेट, काला सैयद, विनय नगर सेक्टर- 2, फालका बाजार,एमएच चौराहा मुरार, गुढाग़ुढी का नाका, आमखो कंपू, नाका चंद्रवदनी,किलागेट, सिटी सेंटर क्षेत्रों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
29 अगस्त-9
30 अगस्त- 0
31 अगस्त- 10
01 सितंबर- 4
02 सितंबर- 6
03 सितंबर- 3