ग्वालियर

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

देवशयनी एकादशी पर क्षीर सागर में योग निद्रा में गए भगवान विष्णु 20 नवंबर शुक्रवार को देवप्रबोधिनी एकादशी पर जागृत होंगे। इसी के साथ चार माह से थमे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार एकादशी तिथि के क्षय के कारण स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर रहेगा। वहीं, तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 नवंबर शनिवार को संपन्न होगा।
3 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 11:18 AM IST
देवशयनी एकादशी पर क्षीर सागर में योग निद्रा में गए भगवान विष्णु 20 नवंबर शुक्रवार को देवप्रबोधिनी एकादशी पर जागृत होंगे। इसी के साथ चार माह से थमे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार एकादशी तिथि के क्षय के कारण स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर रहेगा।
ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित अर्जी वाले गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से रखीं गईं विवाह पत्रिकाएं।
  • 12 दिसंबर तक ही हैं विवाह मुहूर्त, 16 दिसंबर को धनु मलमास लगने से फिर थम जाएगा मांगलिक कार्यों का दौर

ग्वालियर. देवशयनी एकादशी पर क्षीर सागर में योग निद्रा में गए भगवान विष्णु 20 नवंबर शुक्रवार को देवप्रबोधिनी एकादशी पर जागृत होंगे। इसी के साथ चार माह से थमे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि इस बार एकादशी तिथि के क्षय के कारण स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर रहेगा। वहीं, तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 नवंबर शनिवार को संपन्न होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी 25 जुलाई शनिवार 2026 से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह के लिए योगनिद्रा में चले गए थे। अब कार्तिक शुक्ल एकादशी 20 नवंबर शुक्रवार को भगवान श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा से जागेंगे। इसी दिन देवउठनी अथवा देवप्रबोधिनी एकादशी का धार्मिक महत्व रहेगा। भगवान के जागरण के साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और विवाह सहित मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

इस बार एकादशी तिथि को लेकर विशेष संयोग
इस बार एकादशी तिथि के क्षय होने से व्रत को लेकर विशेष स्थिति बन रही है। 20 नवंबर शुक्रवार को दशमी युक्त एकादशी होने के कारण इसी दिन स्मार्त संप्रदाय के श्रद्धालु देवप्रबोधिनी एकादशी का व्रत रखेंगे, जबकि 21 नवंबर शनिवार को वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालु एकादशी व्रत करेंगे। हालांकि भगवान विष्णु का देव जागरण 20 नवंबर शुक्रवार को ही होगा।

एकादशी तिथि का समय

  • एकादशी तिथि प्रारंभ : 20 नवंबर शुक्रवार, प्रात: 7:16 बजे।
  • एकादशी तिथि समाप्त : 21 नवंबर शनिवार, प्रात: 6:32 बजे।
  • व्रत पारण : 21 नवंबर शनिवार, दोपहर 1:18 से 3:30 बजे तक।

शंख-घंटियों की गूंज के बीच जगाए जाएंगे भगवान विष्णु
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार चार माह बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान योगनिद्रा से जागते हैं, इसलिए इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाता है। धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, विवाह, गृह प्रवेश सहित शुभ संस्कार फिर से प्रारंभ होते हैं।

21 नवंबर से शुरू होगा शहनाइयों का दौर
इस बार देवउठनी एकादशी से ही पंचांग में विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों के मुहूर्त दिए गए हैं। 21 नवंबर से विवाह समारोहों की रौनक लौट आएगी। नवंबर से जुलाई 2027 तक विवाह के लिए कई शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी। हालांकि बीच में धनुर्मास, होलाष्टक और मीन मलमास के कारण मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

वर्ष 2026-27 के प्रमुख विवाह मुहूर्त

  • नवंबर-2026 : 21, 22, 24, 25, 26 और 30।
  • दिसंबर-2026 : 2, 3, 4, 5, 11 और 12।

धनुर्मास : 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक नहीं होंगे विवाह
16 दिसंबर बुधवार से 14 जनवरी गुरुवार तक धनुर्मास (पौष मलमास) रहेगा। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश सहित मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त वर्जित रहेंगे।

  • जनवरी-2027 : 15, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30 और 31।
  • फरवरी-2027 : 2, 9, 10, 15, 16, 20, 21, 24, 25, 27 और 28।
  • मार्च-2027 : 1, 2, 3, 4, 9, 10 और 11।

होलाष्टक : 15 से 22 मार्च तक शुभ कार्यों पर विराम
15 मार्च सोमवार से 22 मार्च सोमवार तक होलाष्टक रहेगा। इस अवधि में विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।

मीन मलमास : 15 मार्च से 14 अप्रैल तक नहीं होंगे मांगलिक आयोजन
होलाष्टक के साथ ही 15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से मीन मलमास भी प्रारंभ होगा, जो 14 अप्रैल बुधवार तक रहेगा। इस अवधि में विवाह और अन्य शुभ कार्यों के मुहूर्त नहीं रहेंगे।

  • अप्रेल-2027 : 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27 और 28।
  • मई-2027 : 3, 7, 8, 9, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 30 और 31।
  • जून-2027 : 1, 5, 11, 12, 13, 16, 17, 19, 27 और 28।
  • जुलाई-2027 : 8, 9, 10, 11 और 12।
Updated on:
13 Nov 2026, 11:18 AM IST
Published on: