ग्वालियर

धनतेरस पर धनवर्षा: खरीदारों में जोश…रात दो बजे के बाद तक हुई जमकर खरीदारी

धनतेरस पर धनवर्षा: खरीदारों में जोश...रात दो बजे के बाद तक हुई जमकर खरीदारी
2 min read
Nov 06, 2018
dhanteras ki khabar
धनतेरस पर धनवर्षा: खरीदारों में जोश...रात दो बजे के बाद तक हुई जमकर खरीदारी

ग्वालियर। धनतेरस पर सोमवार को शहर के बाजारों में जमकर धन बरसा। सराफा बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। रात 8 बजे के बाद सराफा बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं दिख रही थी। पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस पर हुई जोरदार खरीदारी से ज्वेलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल और गारमेंट आदि सेक्टरों के व्यापारियों के चेहरे खिल गए। बाजारों में खरीदारी का ये दौर रात 2 बजे के बाद तक जारी रहा।

9 किलो सोना, 120 किलो चांदी
धनतेसर पर सबसे अधिक खरीदारी सराफा बाजार में हुई। कारोबारियों की मानें तो 9 किलो सोना और 120 किलो चांदी की बिक्री हुई। शगुन के लिए चांदी के लक्ष्मी और गणेश वाले पांच से दस ग्राम तक के सिक्कों भी आमजन ने खरीदे।

ऑफर्स की रही धूम
इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और गारमेंट के शोरूम में भी खरीदारी देखी गई। लोगों ने कंपनियों की ओर से पेश किए गए दीपावली ऑफर का लाभ भी लिया। टू-व्हीलर और फोर व्हीलर, लेपटॉप, मोबाइल, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जमकर बिके।

मुस्कुराया बाजार
़सराफा बाजार और महाराज बाड़ा पर सोमवार को देर रात तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। शहर के महाराज बाड़ा, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, सराफा बाजार, दौलतगंज, जयेंद्रगंज, मुरार के सदर बाजार, उपनगर ग्वालियर, हजीरा के प्रमुख बाजार में सुबह से देर रात तक भीड़भाड़ देखी गई। खरीदारों की भ्भीड़ के चलते शहर के बाजारों में कई बार जाम के हालात भी बने।

ये रहा अनुमानित कारोबार
ज्वेलरी : 15-20 करोड़ रु.
ऑटोमोबाइल : 05-06 करोड़ रु.
इलेक्ट्रॉनिक्स : 03-04 करोड़ रु.
गारमेंट्स : 02-03 करोड़ रु.
बर्तन : 01-02 करोड़ रु.
(नोट-सभी आंकड़े व्यापारियों से हुई बातचीत के आधार पर)

व्यापारियों के चेहरे खिले

धनतेरस पर जैसा कारोबार होने की उम्मीद थी लभग वैसा ही हुआ है। सबसे अधिक बिक्री सोने-चांदी के साथ डायमंड की ज्वेलरी की हुई है।
शरद मंगल, सराफा कारोबारी

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार शानदार रहा है। एक दिन में ही करीब 500 से अधिक एलईडी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की बिक्री हुई होगी।
नवीन माहेश्वरी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी

धनतेरस के लिए सुबह से देर रात तक खरीदारी का माहौल दिखाई दिया है। आमजन ने सबसे ज्यादा स्टील, तांबा और पीतल के बर्तनों की खरीदारी की है।
विनोद गिडवानी, बर्तन कारोबारी

Published on:
06 Nov 2018 08:54 am