ग्वालियर

diesel Petrol price 2018 : पेट्रोल-डीजल के दामों में आई भरी कमी,पंप पर भारी संख्या में उमड़ी भीड़

diesel Petrol price 2018 : पेट्रोल-डीजल के दामों में आई भरी कमी,पंप पर भारी संख्या में उमड़ी भीड़
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 8:02 AM IST
diesel Petrol price 2018
petrol

ग्वालियर। शहर में पेट्रोल के दाम नए रिकार्ड स्तर को छूने के बाद अब नीचे की ओर जा रहे हैं। पिछले 19 दिनों में जहां पेट्रोल के दाम 3.93 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं वहीं डीजल के भाव 2.22 रुपए लीटर की कमी आई है। बताया जाता है कि क्रूड के दामों लगातार आ रही गिरावट के चलते पेट्रोल-डीजल के भावों में कमी आ रही है।

पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक दामों में और भी कमी आनी चाहिए थी, अभी भी तेल कंपनियां इसमें मोटा मुनाफा काट रही हैं। उनका यह भी कहना है कि दामों में हर रोज की घट-बढ़ यानी डाइनैमिक प्राइजिंग सभी के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

ये हुए दाम
17 अक्टूबर को पेट्रोल 86.02 रुपए प्रति लीटर
17 अक्टूबर को डीजल 77.11 रुपए प्रति लीटर


03 नवंबर को पेट्रोल 82.09 रुपए प्रति लीटर
03 नवंबर को डीजल 74.89 रुपए प्रति लीटर

एक नजर यहां भी

70 पेट्रोल पंप हैं शहर में
2.5 लाख लीटर पेट्रोल की रोजाना की खपत
04 लाख लीटर डीजल की रोजाना खपत

"क्रूड के दामों में पिछले काफी समय से गिरावट आ रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कम से कम 7 रुपए लीटर की कमी और होने चाहिए।तेल कंपनियां अभी भी मोटा मुनाफा कमा रही हैं, दाम जितने कम होने चाहिए उतने नहीं किए जा रहे। "

दीपक सचेती, संरक्षक, ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर्स ऐसोसिएशन

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज