
ग्वालियर. धनतेरस पर सोमवार को शहर के बाजारों में जमकर धन बरसा। सराफा बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। रात 8 बजे के बाद सराफा बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं दिख रही थी। पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस पर हुई जोरदार खरीदारी से ज्वेलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक एवं ऑटोमोबाइल और गारमेंट आदि सेक्टरों के व्यापारियों के चेहरे खिल गए। बाजारों में खरीदारी का ये दौर रात 2 बजे के बाद तक जारी रहा।
दिवाली पर नए कपड़े पहनने का रिवाज है। वे भी जो सभी से अलग हों। क्योंकि डिफरेंट एंगल से सोशल मीडिया पर फोटो जो शेयर करने हैं और ढेर सारे लाइक बटोरने हैं। कुछ ऐसी ही ख्वाहिश के साथ यंगस्टर्स मार्केट पहुंच रहेहैं या फिर अपने वार्डरोब में ड्रेसेज का सिलेक्शन कर रहे हैं। दिवाली पर उनका इजी टू वियर करने का इरादा है,ताकि दिवाली को खुलकर एंजॉय कर सकें। साथ ही एथनिक भी हो। वैसे तो यंगस्टर्स 4 दिन का अलग-अलग प्लान कर रहे हैं। क्योंकि आज रूप चौदस है। आज भी उन्हें अच्छे लुक की दरकार है। इसके बाद दीपावली, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज के लिए ड्रेसेस का सिलेक्शन चालू है।
डार्क शेड्स एंड हैवी लेंथ में इवनिंग गाउन
फैशन डिजाइनर सोनू मलालिया बताते हैं कि दिवाली के लिए गल्र्स ट्रेडिशनल ड्रेसेस ही प्रिफर करें। क्योंकि यह त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा है। मार्केट में ट्रेडिशनल टच में इवनिंग गाउन आए हुए हैं, जिन्हें गल्र्स कैरी कर सकती हैं। इसमें खास दिवाली के लिए कुछ डार्क शेड्स भी उतारे गए हैं, जिन्हें आप पूजन से लेकर सहेलियों और रिश्तेदारों के घर जाने तक पहन सकती हैं। इसमें हैवी घेर गाउन खास है, जिसमें फैब्रिक का यूज किया गया है।
धनतेरस पर धनवर्षा: खरीदारों में जोश...रात दो बजे के बाद तक हुई जमकर खरीदारी
लाइट वेट लहंगा देगा डिफरेंट लुक
लहंगा हर एक की पसंद होती है। खास तौर से गल्र्स इसे शादी-पार्टी में ही पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इस दिवाली आप लाइट वेट लहंगा वियर कर सकती हैं। इसमें लाइट वर्क भी दिया गया है, जो आप पर ओकेजन के अकॉर्डिंग शूट करेगा। ये डिफरेंट कलर्स एंड शेड्स में हैं। शोरूम ऑनर आशीष बताते हैं कि दिवाली पर गल्र्स लहंगा पसंद कर रही हैं, क्योंकि ये लाइट वेट में काफी अट्रैक्टिव डिजाइनिंग में हैं और सभी के बजट में भी।
सजने और संवरने का दिन आज, पार्लर में एक हफ्ते पहले से बुकिंग
रूप चौदस यानि अपने रूप को निखारने का दिन। इस दिन अधिकतर घरों में वुमंस परम्परा के अनुसार सजती संवरती हैं। इस दिन अलग दिखने के लिए महिलाओं ने काफी पहले ही ब्यूटी पार्लर में बुकिंग करा ली थी, तो कई प्री ब्यूटी सिंटिंग भी ले चुकी हैं। इससे इतर मंगलवार को ब्यूटी पार्लर में रहने वाली भीड़ के कारण एक दिन पहले ही सोमवार को फेशियल व मसाज कराया। ब्यूटी एक्सपर्ट गुलनाज जावेद बताती हैं कि दोपहर की धूप से जहां चेहरे पर पसीना आ रहा हैं, वही शाम के समय हल्की ठंड की शुरुआत हो भी चुकी है। ऐसे में वाटर प्रूफ मेकअप बेस्ट रहेगा। वुमन अधिकतर हाई डेफिनेशन फाउंडेशन का यूज करा रही हैं। इससे स्किन पर झाइयां आदि आसानी से छिप जाती हैं।
फैब्रिक टच में कॉटन साड़ी
वुमन अपने लिए मार्केट में खास फुलकारी साड़ी इन हुई है, जिसे आप इस ओकेजन वियर कर सकती हैं। अभी तक आपने फुलकारी बेस्ड दुपट्टे और सूट ही कैरी किए होंगे, लेकिन फुलकारी साड़ी आपको खास लुक देगी। इसमें कई डिजाइन और कलर आए हैं, जो आपको सूट करेगी। इसके अलावा आप फैब्रिक टच में कॉटन साड़ी भी वियर कर सकते हैं। इस ओकेजन में फुलझड़ी चलाने पर भी आप कंफर्टेबल रहेंगे।