ग्वालियर

बड़ी खबर: शिवपुरी मे हुआ भयानक हादसा, फसल बेचने आ रहे एक किसान की मौत

बड़ी खबर: शिवपुरी मे हुआ भयानक हादसा, फसल बेचने आ रहे एक किसान की मौत
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 4:23 PM IST
farmer death in road accident

शिवपुरी। सतनवाड़ा थानांतर्गत पुराने खेरे नामक स्थान पर शुक्र-शनिवार की दरम्यानी रात एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए फसल बेचने आ रहे किसानों की एक ट्रॉली में टक्कर मार दी। हासदे में एक युवा किसान की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है व मृतक का पीएम करवा कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्र-शनिवार की देर रात ग्राम वारा निवासी सियाराम पुत्र पंछी बघेल उम्र 66 साल, महेश पुत्र पाना जाटव उम्र ५० साल, जंडेल पुत्र रामजी बघेल उम्र 21 साल व विलूखो निवासी नृपत पुत्र पंचम सिंह गुर्जर उम्र 53 साल किसी ग्रामीण के ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये से लेकर अपनी अपनी चने की फसल बेचने के लिए शिवपुरी आ रहे थे। रात करीब 2.30 बजे जब ट्रॉली पुराने खेरे नामक स्थान पर पहुंची तभी ग्वालियर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में जंडेल ट्रॉली से उचट कर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य किसान घायल हो गए। हादसे की जानकारी लगते ही सतनवाड़ा थाना प्रभारी जय सिंह यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को लेकर जिला अस्पताल आए। अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का परीक्षण कर उन्हें भर्ती कर दिया जबकि जंडेल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


रात को नहीं आएंगे तो फसल नहीं बिकेगी
घायल किसानों का कहना है कि रात को फसल लेकर यात्रा करना उनकी मजबूरी है, क्योंकि वह जितनी जल्दी मंडी पहुंचेंगे उनकी फसल उतनी जल्दी बिक जाएगी। अगर वह दिन के उजाले में फसल बेचने आएंगे तो उनकी फसल बिक ही नहीं पाएगी।

Published on:
Also Read
View All