2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रुह

दो माह की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रुह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 4 May 2018, 7:37 PM IST

Murder Of Two Month Old Girl

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया। इस दो माह की मासूम का क्या कसूर था जिसे इतनी बड़ी सजा दी गई। यदि यह मासूम जिंदा होती तो शायद यही कहती कि पापा...चाचा..ताऊ बंटवारे को लेकर झगड़ा तो आप लोगों के बीच था,लेकिन मेरा क्या कसूर था। मैं तो अभी सिर्फ दो माह की थी,जब भूख लगती थी तो रोती थी मैं तो इस दीन-दुनिया से अनजान थी। अभी तो मां की गोद ही मेरे लिए सारे जहां की जायदाद थी लेकिन आपने अपने स्वार्थ के झगड़े में मेरी जान ले ली। जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के दौरान दो माह की मासूम बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी गई।

बच्ची के पिता ने हत्या का आरोप अपने पिता और भाइयों पर लगाया। जबकि बच्ची की दादी का कहना है कि दो माह की मासूम हिमांशी की हत्या बच्ची के बाप ने ही की है। मेरे पति और आरोपी दोनों बेटे बेकसूर हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बच्ची के चाचा और ताऊ को गिरफ्तार कर लिया है। भिण्ड के गोहद के वार्ड कमांक 13 में गोहद गेट के पास रहने वाला उमेश राठौर का बुधवार को जमीन-जायदाद के बंटवारे को अपने पिता कामता प्रसाद राठौर व दो भाइयों राजकुमार और बृजेश के साथ झगड़ा हो गया।

शाम 6 बजे उमेश अपनी खून से लथपथ दो महीने की बच्ची को लेकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बंटवारे के विवाद में मेरे पिता व भाइयों ने मेरी मासूम बच्ची को पटककर मार डाला। बच्ची के मुंह और कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने तत्काल बच्ची के चाचा व ताऊ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर बच्ची को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्ची के पिता ने ही की है हत्या
मासूम बच्ची की मौत के बाद उसकी दादी जयंतश्री ने बताया कि मेरा बेटा-उमेश आवारा किस्म का है। उसने बंटवारा न होने से गुस्से में खुद ही अपनी मासूम बच्ची को पटककर मार दिया और अपने पिता और भाइयों को फंसाने के लिए थाने पहुंच गया। जबकि एडिशनल एसपी गुरुशरण सिंह का कहना है कि हमने फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़