ग्वालियर

बेटी की शादी से पहले किसान ने खाया जहर फिर बहन से कही ऐसी बात,जिसे सुन परिजनों के उड़े होश

बेटी की शादी से पहले किसान ने खाया जहर फिर बहन से कही ऐसी बात,जिसे सुन परिजनों के उड़े होश
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 5:19 PM IST
farmar dead
बेटी की शादी से पहले किसान ने खाया जहर फिर बहन से कही ऐसी बात,जिसे सुन परिजनों के उड़े होश

ग्वालियर। शहर के वार्ड क्रंमाक दस के सहारन में रहने वाले एक किसान ने सोमवार की सुबह गेहूं में रखने वाली (सल्फास)गोली खा ली जिससे उसकी उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उस पर विभिन्न संस्थाओं का करीब 3 से 4 लाख रुपए कर्ज था। गुरुमेजसिंह (50) पुत्र साधू सिंह ने सोमवार की सुबह गेहूं में रखने वाली गोली खाली ली।

उल्टी होने पर जब गुरुमेज की बेटी ने पूछा कि उल्टियां क्योंं हो रहीं है तो गुरुमेज ने बेटी से कहा कि पहले चीनोर मे रहने वाली उसकी बहन से बात करा दो बात कराने पर उसने बोला कि सल्फास की गोलियां खा लीं है।

तबीयत बिगडऩे पर घरवाने उसे उपचार के लिए भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए और प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर किया गया दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

21 दिसबंर को है बेटी की शादी
किसान पर सोसायटी संबंधी कर्जा होना बताया गया है। सुबह जब गुरुमेज ने सल्फास की गोलियां खा ली इसके बाद उसने अपनी बहन से बोला कि मेरी बेटी की शादी तुमकों कराना है।

मैंने सल्फास की गोली खा ली है। 21 दिसबंर को उसकी छोटी बेटी की शादी होना है। एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। एसडीओपी निवेदिता गुप्ता ने कहा कि परिजन किसान को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। उन्हें इसकी सूचना नहीं दी। मामले की जांच कराएंगे।

Published on: