ग्वालियर

मकान के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, VIDEO

- मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद- दोनों तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे- घटना में एक युवक घायल- सामने आया मारपीट का VIDEO
less than 1 minute read
fight on property dispute
मकान के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, VIDEO

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, विवाद की वजह मकान पर कब्जा है। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट और झगड़े की ये घटना ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना इलाके के छप्पर वाला पुल इलाके की बताई जा रही है। दोनों पक्ष एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं और दोनों ही पड़ोसी भी है। विवाद में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे मौके से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


सामने आया मारपीट का वीडियो

घटना में घायल हुए पीड़ित भरत माहौर ने इसकी शिकायत इंदरगंज थाना पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
12 Jul 2023 05:19 pm