30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान पर भारी न पड़ जाए लापरवाही : यहां उफनती नदी पार करने से नहीं डर रहे लोग, VIDEO

गौर करने वाली बात ये है कि, मार्ग के ऊपर करीब एक फीट पानी बहने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी पार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jul 2023, 9:49 PM IST

khandwa river video

जान पर भारी न पड़ जाए लापरवाही : यहां उफनती नदी पार करने से नहीं डर रहे लोग, VIDEO

देशभर के कई राज्यों में बारिश के बाद बाढ़ के हालात हैं। हालात ये हैं कि, कई नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के खंडवा में भी तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। इसी बीच जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि, मार्ग के ऊपर करीब एक फीट पानी बहने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालते हुए नदी पार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिले के खालवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखौरा का है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग गांव की नदी पर बने पुल को लापरवाही पूर्वक पार कर रहे हैं। हालांकि, पुल के ऊपर से पानी का बहाव काफी तेज है, जो एक छोटी सी गलती होने पर इंसान को पत्ते की तरह बहा कर ले जाने के लिए काफी है। लेकिन, इतने तेज बहाव के बावजूद लोग अपनी जान की परवाह किये बिना ही लगातार बहाव के बीच से गुजर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shocking News : आम खाने के बाद युवती की मौत, पढ़े पूरी खबर


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वही वीडियो सामने आने के बाद अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने बताया कि नगर पालिका स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक के सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं, कि वो बारिश के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि, आम लोग किसी ऐसी नदी या नालें को पार ना करें, जिस पर से पानी बह रहा हो। लेकिन इसके बावजूद कुछ जगह लोग ऐसा कर रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि, वो इस तरह से अपनी जान को जोखिम में ना डालें।