ग्वालियर

मरीजों के सामने फट गया ऑक्सीजन का सिलेंडर, लोगों में मची अफरा-तफरी

मिल्क पार्लर पास खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2019, 3:39 PM IST
Fire in ambulance
मरीजों के सामने फट गया ऑक्सीजन सिलेंडर, लोगों में मची अफरा~तफरी

पवन दीक्षित/ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल परिसर में सुबह मिल्क पार्लर पास खड़ी एम्बुलेंस में अचानक आग भडक़ गई और पूरे वाहन आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस के अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर आग की वजह से फटा। वहीं, वाहन के टायर फटने की तेज आवाज से लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एमपी 04 डीए 8195 के वाहन चालक ने जैसे ही वाहन को स्टार्ट किया उसी समय से वाहन के अंदर से उठी चिंगारी ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

वाहन को आग की लपटें देख चालक ने वाहन छोड़ा कर स्वयं को बचाना चाहा। इसके बाद देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और वाहन के टायर एक के बाद एक फटने लगे। टायर फटने के धमाके को सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद एम्बुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गया।

चिकित्सकों की गाडिय़ां रखी थीं

एम्बुलेंस को आग की चपेट में देख तत्काल सुरक्षा कर्मियों को सर्तक किया गया और सभी आने जाने वालों को रास्ते में ही रोक दिया गया। वहीं वाहन के पास चिकित्सकों की गाडिय़ां रखी थीं। इन वाहनों को सुरक्षाकर्मी ने हटाकर आग की चपेट में आने से रोका। इसी दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर बिग्रेड को फोन कर दिया। अभी मौके पर दो फायर की गाडिय़ां आग पर पानी डालकर काबू का प्रयास कर रही है।

Updated on:
19 Jul 2019, 3:39 PM IST
Published on: