ग्वालियर

Breaking : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

प्रॉपर्टी कारोबारी है पंकज सिकरवार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 2:58 PM IST
firing on property dealer
Breaking : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

हरपाल सिंह चौहान/ग्वालियर। शहर में हत्या,लूटपाट और चोरी की घटनाए दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती ही जा रही हंै। लेकिन इस ओर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बीते पांच दिनों में लगातार क्राइम बढ़े हैं। बुधवार की दोपहर को बिरला नगर पुल के पास दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी को गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। प्र्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दो बदमाश बाइक पर आए थे। उन्होंने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर साफी भी बांध रखी थी।

यह घटना पंकज सिकरवार के साथ हुई उस वक्त हुई जब पंकज बिरला नगर पुल के पास अपनी जमीन देखने आए हुए थे। अज्ञात बदमाशों ने पंकज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुंरत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल पंकज को लेकर सीधे सहारा अस्पताल पहुंची,जहां डॉक्टरों ने उनकों मृत घोषित कर दिया। पंकज की मौत के बाद शहर के लोगों में आक्रोश है।

दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली
पुलिस को लोगों ने बताया कि पंकज संजय नगर पुल के पास प्लॉटिंग स्थल पर आए थे। वहां एक बदमाश पहले से जमीन पर बैठा था उसके बाद दो लोग और आए। उन्होंने आते ही सीधे पंकज पर गोलिया बरसा दी। पंकज को बदमाशों ने हिलने का भी मौका नहीं दिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते ही रहे।

हालांकि पंकज अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचे थे लेकिन दोस्त थोड़ा उनसे पीछे था इसलिए वह बच गया। लगातार गोली लगने से पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसे अस्पताल भी ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से 5 खोके मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्लॉट देखना है

पंकज के भाई संतोष सिकरवार ने बताया की पंकज सुबह करीब 10:00 बजे घर से ऑफिस गए थे, उस दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया उसके ग्राहक बनकर कहा की प्लॉट देखना है। पंकज वैष्णव पुरम के पास उसे दिखाने के लिए पहुंचे थे तब 4 लोगों ने उन्हें घेरकर गोलियां मारी। पंकज के मुताबिक हत्याकांड में परमाल तोमर, संजय तोमर और रमन चौहान शामिल है, इन के इशारे पर ही हत्या हुई है।

Updated on:
10 Jul 2019, 2:58 PM IST
Published on: