ग्वालियर

बाइक पर जा रहे युवक को घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पहुंची पुलिस, आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 7:16 PM IST
Firing On Young Man
बाइक पर जा रहे युवक को घेरकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर आधा दर्जन लोगों ने एकराय होकर एक युवक को घेरकर उस पर कट्टे से दो गोलियां दाग दीं। वारदात उस वक्त हुई जब वह बाइक पर सवार होकर भंडारे में खान खाने जा रहा था। घटना गोंदन थाना क्षेत्र के तैड़ोत गांव के हार के पास की है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोंदन गांव निवासी धुरंजन यादव(35) की गांव के ही सजातीय लोगों से रंजिश चल रही थी।

शाम करीब साढ़े छह बजे वह दूसरे गांव में आयोजित भंडारे में बाइक पर सवार होकर खाना खाने जा रहा था। जब वह तेड़ोत के हार में पहुंचा था कि पहले से ही घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। सडक़ के दोनों तरफ खड़े लोगों ने कट्टे से दो गोलियां दागीं। एक गोली धुरंजन के दाएं व दूसरी बाएं पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया उसे घायल अवस्था में छोडकऱ भाग खड़े हुए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। घायल अवस्था में उसे पहले तो भांडेर तो बाद में दतिया स्थित जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा। यहां उसके पैरों से गोलियां निकाल दी गईं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों मोगली यादव, कल्लू यादव, राजा यादव, रग्घू यादव , पवन यादव व हल्के यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार है।

Published on: