ग्वालियर

चौराहों पर अब कम होगा लोड,सड़क पार करते समय हादसों पर भी लगेगा ब्रेक,यह है प्लान

चौराहों पर अब कम होगा लोड,सड़क पार करते समय हादसों पर भी लगेगा ब्रेक,यह है प्लान
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 10:48 AM IST
Foot Over Bridges
चौराहों पर अब कम होगा लोड,सड़क पार करते समय हादसों पर भी लगेगा ब्रेक,यह है प्लान

ग्वालियर। शहर में अब चौराहों पर रोड को क्रॉस करना अब और सुरक्षित हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम शहर में दस स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना बना रही है। जिसमें निगम को एक रुपया भी खर्च नहीं करना होगा और शहर के लोगों को रोड क्रॉस करने के लिए दस स्थानों पर ओवर ब्रिज का रास्ता मिल जाएगा। अफसरों की माने तो उक्त योजना के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिन पर जल्द ही निर्णय होगा। अफसर इस प्रोजेक्ट को आचार संहिता से पूर्व पूरा करने की बात कह रहे हैं।

यहां बनेंगे फुटओवर ब्रिज
एयरपोर्ट चौराहा
थाटीपुर चौराहा
राजमाता चौराहा
वीसी बंगला चौराहा
फूलबाग चौराहा
परिवार हॉस्पिटल
नाट्यमंदिर रोड
पदमा विद्यालय
बहोड़ापुर चौराहा
रेलवे स्टेशन से बस स्टेण्ड तक
हजीरा चौराहा

दिव्यांगों के लिए लिफ्ट
सभी फुटओवर ब्रिजों में दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि शारिरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी यह ब्रिज सुविधा दे सके।

यहां काम अधूरा
शहर में सबसे पहले पड़ाव स्थित शाकीय महिला पॉलीटेक्निक से लक्ष्मीबाई समाधि के बीच करीब पांच साल पहले फुट ओवर ब्रिज बनाया था। फिर दूसरा ब्रिज अंबेडकर पार्क के सामने बनना था लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह आज तक नहीं बन सका। इसके बाद निगम ने कुछ माह पूर्व शहर में गोला का मंदिर चौराहा और आकाशवाणी तिराहा पर दो नए फुटओवर ब्रिजों के निर्माण के लिए टेंडर कॉल किया। हालांकि काम धीमा होने से उक्त प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बंद होगा रोड क्रॉस करना
फुटओवर ब्रिज बनने के बाद पैदल रोड क्रॉस पूर्णत: बंद किया जाएगा। इसके लिए ब्रिज के ३०० से ५०० मीटर दायरे में डिवाइडरों को ऊंचा उठाकर उस पर रेलिंग लगा दी जाएगी ताकि लोगों को रोड क्रॉस करने से रोककर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

"लोगों को सुरक्षित रोड क्रॉस कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए फुटओवर ब्रिज शहर में बनाए जा रहे हैं। जिन दो स्थानों पर अनुबंध हुए हैं। वहां ठेकेदार दिल्ली से ब्रिज का सामान तैयार कराकर ला रहा है। जिसके आते ही कुछ ही समय में ब्रिज खड़ा हो जाएगा।"
विनोद शर्मा,आयुक्त नगर निगम

Published on: