ग्वालियर

एक ही परिवार के चार लोगोंं को ट्रक ने रौंदा, मरने वालों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

एक ही परिवार के चार लोगोंं को ट्रक ने रौंदा, मरने वालों में 4 साल का बच्चा भी शामिल  
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 3:17 PM IST
four people death in gwalior
एक ही परिवार के चार लोगोंं को ट्रक ने रौंदा, मरने वालों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

दतिया। शहर से बाहर नेशनल हाइवे 75 पर झांसी रोड पर एक भयानक हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में दो पुरूष सहित एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के चलते चार लोगों की मौत हुई है। चिरूला थाना पुलिस ने मामले में जांच शूरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भुगवापुरा के गांव देबई के रहने वाले प्रजापति समाज के 4 लोग बाइक पर सवार होकर झांसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में एमपी- यूपी के बार्डर यानि चिरूला बॉर्डर पर लापरवाही से तेज स्पीड में चले आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया और उसको रौंदता हुआ निकल गया। बाइक सवार चारों लोगों की मौत ट्रक के नीचे आने से हो गई। दतिया सीमा से बाहर रामराजा पेट्रोल पम्प के पास हादसा हुआ था ।सभी के सिर के परखच्चे उड़ गए। सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक घटना से बाद मौके से फरार हो गया। हादसा एमपी-यूपी के बॉर्डर पर हुआ था इसलिए कुछ समय पुलिस की सीमा के कारण बर्बाद हो गया। फिर सभी की डेड बॉडी को झांसी की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतकों के परिवार को सूचना प्रदान की है।

Published on: