24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नेता को किया फोन,भाजपा-कांग्रेस में खलबली

Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नेता को किया फोन,भाजपा-कांग्रेस में खलबली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 12 Oct 2018, 12:56 PM IST

rahul

Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नेता को फोन कर ली ऐसी जानकारी,भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में हडक़ंप

ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जिलाध्यक्षों की नब्ज टटोली। गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच राहुल ने प्रदेश में चार जिलाध्यक्षों से चर्चा की। जिसमें ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना जिले के मुरैना जिलाध्यक्ष राकेश मावई उन चार सौभाग्यशाली अध्यक्षों में से एक हैं। चूंकि खबर पहले से थी इसलिए जिलाध्यक्ष 10 बजे के पहले ही तैयार हो गए और सुबह ठीक10.05 बजे राहुल गांधी का कॉल आया। पांच मिनट की चर्चा में राहुल ने जिले में कांग्रेस की स्थिति और रणनीति पर चर्चा की। कोई कन्फ्यूजन न हो इसलिए तीन मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से पहले ही जिलाध्यक्षों के पास भेज दिए गए थे।

राहुल गांधी से चर्चा के खास विषयों को तो अध्यक्ष ने साझा नहीं किया, लेकिन पता चला है कि पूरा फोकस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की स्थिति पर था। हालांकि जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया है कि जिले की छह में पांच विधानसीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया और कहा कि कांग्रेस का आधार ही ब्लॉक और जिलाध्यक्षों के साथ खड़ी टीमें हैं।

राहुल गांधी के फोन आने की जानकारी जैसे ही भाजपा,कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं को लगी वह तुंरत ही अपने अपने स्तर पर संपर्क साधने में जुट गए। सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी के फोन आते ही भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं में हडक़ंप की स्थिति बन गई और वह जनाने की कोशिश में देखे गए कि आखिर राहुल गांधी ने फोन क्यो किया था।

राहुल गांधी की 16 को जिले में दो सभाएं
कांगे्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 16 अक्टूबर को एक बार फिर मुरैना आएंगे। वे दोपहर में एक बजे हेलीकॉप्टर से सबलगढ़ पहुंचेंगे। यहां आमसभा के बाद जौरा तक रोड शो करेंगे। जौरा में दोपहर बाद चार बजे आमसभा के बाद मुरैना बैरियर चौराहे तक रोड शो करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश मावई के अनुसार यहां से सडक़ मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। रास्ते में टेकरी, नूराबाद और बानमोर में गांधी का कांगे्रस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

हमारी तो लॉटरी खुल गई
राहुल गांधी के कॉल आने को लेकर उत्साहित जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली समझतेे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस तरह चर्चा करने का अवसर कई नेताओंं को नहीं मिल पाता है। एक राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष का कॉल आना उनके लिए तो लॉटरी खुलने के समान है।