ग्वालियर

सरपंच और जनपद सदस्य के बीच पथराव,लोगों में मची अफरा तफरी

सरपंच और जनपद सदस्य के बीच पथराव,लोगों में मची अफरा तफरी
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 6:02 PM IST
police
सरपंच और जनपद सदस्य के बीच पथराव,लोगों में मची अफरा तफरी

ग्वालियर। जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में दोपहर में परीक्षा गांव के सरपंच और जनपद सदस्य के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक दूसरे ने आपस में मारपीट और पत्थरबाजी की। जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गांव पटेल सरपंच का साथ दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर पटेल ने अपने आपको कमरे में अंदर में बंद कर लिया।

पुलिस ने मुश्किल से कुंडी खुलवाई और सरपंच,जनपद सदस्य व पटेल को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है।

जनपद सदस्य उमेश तोमर किसी काम से बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय गया था तभी वहां पर पहले से परीक्षा सरपंच रामराज खटीक व उसका समर्थक जगदीश तोमर पटेल मौजूद थे। जनपद सदस्य जैसे ही जनपद कार्यालय पहुंचा तो सरपंच व पटेल उससे झगडऩे लगे।

विवाद बढ़ता देख जनपद सदस्य वहां से भागने लगा तो सरपंच ने दौड़कर उसको पकड़ लिया और फिर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सरपंच ने पत्थर मारा जो जनपद सदस्य के सिर में लगा खून निकलने लगा। उधर सरपंच की नाक में चोट आई। उसी समय जिला पंचायत सीईओ सोनिया मीणा भी पहुंच गई।

उनके सामने भी यह मामला आया। पुलिस ने दोनों पक्ष को पकड़कर सिटी कोतवाली परिसर में बंद कर दिया और क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Published on: