ग्वालियर

फेसबुक पर दोस्ती, प्यार फिर धोखा… छात्रा को मिलने बुलाकर किया रेप

19 साल की लड़की से फेसबुक फ्रेंड ने किया कई बार किया रेप, मारपीट
2 min read
friendship_love_then_cheat_on_facebook.png

ग्वालियर. ऑनलाइन दोस्ती कभी कभी इतनी भारी भी पड़ सकती है कि जिंदगी ही तबाह हो जाए। जी हां 19 साल की छात्रा को फेसबुक पर हुई दोस्ती करना भारी पड़ गया। लड़की की पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और उसेक बाद जो हुआ वह इतनी खैफनाक था कि अब उसका जिक्र करने में भई लड़की के चेहरे पर खौफ आ जाता है।

ढाई साल चले इस मामले के बाद अब लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने अपने फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने शिकायत में बताया है कि उसकी फेसबुक पर अमनदीप कुशवाह से ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी। दोस्ती धारे धीरे प्यार में बदल गई और बात शादी तक पहुंच गई।

आरोपी अमन ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ कई बार रेप किया और अब वह शादी से मुकर गया। छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने गेस्ट हाउस में मिलने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर अमन ने जल्द शादी करने का ढांसा दिया जिससे वह चुप रही । जब यह सिलसिला शूरू हुआ तो आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी है और उसकी जाति को लेकर भी गाली गलौच की थी।

पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि फरियादी छात्रा सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाली है। उसने पड़ाव थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी फेसबुक पर एक लड़के के साथ दोस्ती हुई थी उसने शादी का झांसा देकर रेप किया है। आरोपी ने 8 जनवरी को पड़ाव इलाके के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद कई और जगह उसेक साथ रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप के साथ साथ ScSt एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया है और आरोप अमनदीप कुशवाह की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अमनदीप कुशवाह भी ग्वालियर का रहने वाला है।

Published on:
07 Feb 2022 04:41 pm